फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Buxar News: Body of youth found at Sati Ghat of Ganga, had jumped into water at Ramrekha Ghat two days ago

Bihar News: सती घाट पर मिला युवक का शव, दो दिन पहले मोबाइल पटककर गंगा में कूदकर की थी आत्महत्या; जानें मामला

Mon, 10 Feb 2025 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Feb 2025 07:09 PM IST
सार

Buxar News: पुलिस ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
Buxar News: Body of youth found at Sati Ghat of Ganga, had jumped into water at Ramrekha Ghat two days ago
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के सती घाट पर सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वही युवक निकला, जो दो दिन पहले रामरेखा घाट पर मोबाइल पटककर गंगा नदी में कूद गया था। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
दो दिन पहले गंगा नदी में कूदा था युवक
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार को रामरेखा घाट पर एक युवक किसी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसने अचानक अपने मोबाइल को तोड़कर नदी में फेंक दिया और खुद भी गंगा में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई गई। लेकिन कड़ी मशक्कत के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

 
परिजन भी लगातार युवक की खोजबीन कर रहे थे। सोमवार सुबह जब सती घाट पर एक शव बहकर आया, तो लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव की पहचान कराई, जिसके बाद मृतक के परिवारवालों ने चंदन तिवारी के रूप में उसकी शिनाख्त की। मृतक की पहचान बक्सर जिले के बभनी गांव निवासी बेचू तिवारी के बेटे चंदन तिवारी (30) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि चंदन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज पटना में चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आत्महत्या की जताई जा रही आशंका
बक्सर टाउन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 
इलाके में शोक का माहौल
चंदन तिवारी का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां और पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि चंदन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज पटना में चल रहा था। इस घटना के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को परिवार का अधिक सहारा मिलना चाहिए, ताकि वे इस तरह के कदम न उठाएं।

 
‘अवसाद से जूझ रहे लोगों का रखें ध्यान’
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान हो या अवसादग्रस्त हो, तो उसे अकेला न छोड़ें और सही समय पर इलाज कराएं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed