{"_id":"693595c8b76580a6b0033c28","slug":"buxar-halwais-account-credited-with-600-crore-technical-glitch-case-cyber-police-investigation-badkarajpur-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हलवाई के खाते में 600 करोड़! तकनीकी गड़बड़ी या कुछ और, आखिर आया कहां से पैसा? बक्सर में रहस्य गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हलवाई के खाते में 600 करोड़! तकनीकी गड़बड़ी या कुछ और, आखिर आया कहां से पैसा? बक्सर में रहस्य गहराया
Sun, 07 Dec 2025 10:06 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:06 PM IST
सार
बक्सर जिले के तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के बडकाराजपुर निवासी हलवाई जितेंद्र साह के बैंक खाते में अचानक 600 करोड़ रुपये क्रेडिट हो जाने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हलवाई के खाते में आए पैसे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बक्सर जिले के तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के बडकाराजपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय हलवाई जितेंद्र साह के बैंक खाते में अचानक 600 करोड़ रुपये (6 अरब से अधिक) क्रेडिट हो गए। इस तकनीकी खामी के कारण उनका परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है।
जितेंद्र साह ने बताया कि उनके खाते में पहले केवल 478 रुपये जमा थे। रविवार को जब वह 200 रुपये निकालने के लिए फिनो बैंक के सीएसपी सेंटर पहुंचे, तो सीएसपी संचालक ने बैलेंस चेक करते ही हैरानी से उन्हें बताया कि उनके खाते में भारी-भरकम राशि दिख रही है। हालांकि, खाता फ्रीज होने के कारण वह पैसे की निकासी नहीं कर सके।
खाते में दिख रही राशि 6 अरब 478.20 रुपये देखकर जितेंद्र के होश उड़ गए। उन्होंने इस घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों और परिचितों को दी। जितेंद्र ने खाते की राशि का स्क्रीनशॉट लोगों को दिखाया, जिसके बाद गांव में चर्चा का माहौल बन गया और उनके घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, दुग्ध समितियों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश
इस अप्रत्याशित घटना की जानकारी जितेंद्र ने तुरंत स्थानीय थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने घटना को साइबर थाना को अग्रसारित कर दिया। साइबर थाना ने तुरंत मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने शुरुआती जांच में इसे तकनीकी गड़बड़ी (टेक्निकल फॉल्ट) बताया है। चूंकि रविवार को बैंक बंद रहा, इसलिए विस्तृत बैंक जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन क्षेत्र में यह मामला चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है कि आखिर इतनी बड़ी राशि जितेंद्र के खाते में कैसे पहुंची।