{"_id":"6780e5e8ba3d08a13e067d81","slug":"buxar-crime-pacs-president-dharmendra-singh-s-brother-shot-dead-in-head-panic-in-area-due-to-incident-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पैक्स अध्यक्ष के भाई की सिर में गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पैक्स अध्यक्ष के भाई की सिर में गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 10 Jan 2025 02:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:48 PM IST
सार
Buxar Crime: पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के कारण का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के चचेरे भाई 50 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दालान में सोए थे, सुबह खून से लथपथ मिला शव
जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश सिंह रात में खाना खाने के बाद मवेशी खटाल के पास दालान में सोने चले गए थे। सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनका बिस्तर खून से लथपथ है और वह मृत पड़े हैं। सिर में नजदीक से गोली मारी गई थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एफएसएल टीम जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ धीरज कुमार, स्थानीय पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में रंजिश के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव में भय और आक्रोश
मृतक ओम प्रकाश सिंह गांव में किसान के रूप में जाने जाते थे। उनकी हत्या ने परिवार और गांव को सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
वहीं, सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने कहा कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के कारण का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जबकि राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने अब तक किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि इस घटना के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी सबूतों का विश्लेषण कर अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हालांकि यह घटना न केवल ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंताएं बढ़ाती है।