फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bpsc-tre-4-teacher-recruitment-2026-application-last-date-extended-november-3-33320-vacancies

ध्यान दें: बिहार में 33,320 पदों पर होनी है नियुक्ति, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर

Mon, 26 Oct 2026 08:27 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 26 Oct 2026 08:27 PM IST
सार

बीपीएससी ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा टीआरई-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 3 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर है। इस भर्ती के तहत 33,320 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।

विज्ञापन
bpsc-tre-4-teacher-recruitment-2026-application-last-date-extended-november-3-33320-vacancies
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4.0) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत 33,320 विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति की जानी है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी अब तीन नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएलपी (सिविल) डायरी संख्या 28464/2025, रमन कुमार मंडल एवं अन्य बनाम बिहार राज्य एवं अन्य मामले में एक अगस्त 2025 को पारित आदेश के आलोक में आवेदन की तिथियों में विस्तार किया है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: गयाजी से बैंकॉक का सफर होगा आसान, इंडिगो की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित वादियों को 29 अक्तूबर तक देना होगा ब्योरा
बीपीएससी ने उक्त मामले में एक अगस्त 2025 को पारित आदेश से संबंधित वादियों के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। ऐसे वादियों को अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि के साक्ष्य के साथ आधार संख्या और मोबाइल नंबर आयोग कार्यालय में जमा करना होगा। इसके लिए 29 अक्तूबर 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थियों को आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथियों का ध्यान रखते हुए समय पर प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed