{"_id":"6756dfcb51f48f789b05441b","slug":"bpsc-70th-cce-exam-will-be-held-on-13-december-cyber-cell-will-take-action-against-those-spreading-rumours-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC News: 13 दिसंबर को ही होगी 70वीं CCE परीक्षा; अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल करेगा कार्रवाई, दिए गए सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC News: 13 दिसंबर को ही होगी 70वीं CCE परीक्षा; अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल करेगा कार्रवाई, दिए गए सबूत
Mon, 09 Dec 2024 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 09 Dec 2024 05:47 PM IST
सार
BPSC 70th CCE Exam: बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि अफवाह के कारण कई बच्चे परेशान हुए हैं। कई लोगों ने रेलवे की टिकट कैंसिल करवा दी। अफवाह फैलाने वालों पर बिहार पुलिस की साइबर सेल कार्रवाई करेगी। हम एक-एक वीडियो की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान बीपीएससी अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं सीसीई परीक्षा को लेकर उड़ रही अफवाह को लेकर बीपीएससी अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने सोमवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 70वीं सीसीई के लिए सभी परीक्षा केंद्र पर एक ही तरह के प्रश्न पत्र रहेंगे। केवल प्रश्नों का क्रम अलग-अलग रहेगा। कुछ 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी परीक्षा की तिथि 13 दिसंबर को निर्धारित थी। बाद में इसी तिथि को लेकर अफवाह उड़ाई गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए त्रिस्तरीय जांच की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का आईडी मैच नहीं करेगा, उन्हें परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि अफवाह के कारण कई बच्चे परेशान हुए हैं। कई लोगों ने रेलवे की टिकट कैंसिल करवा दी। अफवाह फैलाने वालों पर बिहार पुलिस की साइबर सेल कार्रवाई करेगी। हम एक-एक वीडियो की जांच कर रहे हैं। जो लोग या संस्थान इसमें शामिल हैं, उन पर साइबर सेल केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि नॉर्मेलजेशन, परीक्षा डेट को लेकर जिन लोगों ने भांति फैलाई है। बच्चों को दिग्भ्रमित दिया है। वैसे सभी लोगों के खिलाफ हम लोग सबूत इकट्ठा करके साइबर सेल को दे रहे हैं। कई सबूत तो साइबर सेल को उपलब्ध करवा भी दिए गए हैं। इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।