Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bomb threat spreads panic on Buxar kashi patna Jan Shatabdi train liquor found on woman during investigation

Bihar: काशी-पटना जनशताब्दी ट्रेन में बम की सूचना से फैली दहशत, जांच में महिला के पास मिली शराब

Thu, 16 Apr 2026 10:58 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 10:58 PM IST
सार

Bihar: बक्सर रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। जांच के बाद पता चला कि महिला यात्री ने अपने शरीर पर 14 अंग्रेजी शराब की बोतलें छिपा रखी थीं, जिन्हें बम समझ लिया गया था। महिला को हिरासत में लेकर जीआरपी को सौंप दिया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन
Bomb threat spreads panic on Buxar kashi patna Jan Shatabdi train liquor found on woman during investigation
शराब के साथ महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार को विभाग से जनशताब्दी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना रेलवे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से मिली थी, जिसमें बताया गया था कि जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी-15 कोच में एक महिला के शरीर पर बम जैसा संदिग्ध सामान लगा हुआ है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मच गई अफरा-तफरी
सूचना मिलते ही आरपीएफ में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि सूचना मिलने तक ट्रेन बक्सर से पटना के लिए रवाना हो चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार द्वारा डुमरांव स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के आरक्षी राजमुकुल कुमार एवं प्रधान आरक्षी मुकेश रोशन को आवश्यक निर्देश दिए गए और ट्रेन के पहुंचने पर कोच की विशेष जांच का आदेश दिया गया।

विज्ञापन

डुमरांव स्टेशन पर चलाया गया सघन जांच अभियान
आदेश के अनुपालन में डुमरांव स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कर्मियों ने जीआरपी के होमगार्ड जवानों और ड्यूटी पर तैनात महिला रेल कर्मचारी चंद्रावती देवी के साथ मिलकर ट्रेन में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक महिला, जिसकी पहचान ममता कुमारी (उम्र लगभग 29 वर्ष), पति जितेंद्र कुमार, निवासी बिहिया, भोजपुर के रूप में हुई, को संदिग्ध अवस्था में रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में निकली शराब की बोतलें, बम की सूचना निकली गलत
तलाशी के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि महिला के शरीर पर कोई बम नहीं था, बल्कि उसने अपने शरीर पर 14 अंग्रेजी शराब की बोतलें छिपा रखी थीं। प्रारंभिक सूचना के आधार पर जो वस्तु बम जैसी प्रतीत हो रही थी, वह वास्तव में शराब की बोतलें थीं।


ये भी पढ़ें: ‘वोट खरीदकर बनी सरकार’, सम्राट चौधरी के सर्टिफिकेट पर भी सवाल, किशनगंज में PK का बड़ा हमला

महिला जीआरपी को सौंपी गई
इसके बाद महिला को हिरासत में लेकर बक्सर लाया गया और उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed