{"_id":"6aca0f9812dea3d531058a49","slug":"bjp-bihar-patna-protest-against-rahul-gandhi-on-jnu-professor-angomcha-bimol-akoijam-congress-party-bihar-news-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोश मार्च : दिल्ली में हंगामे के बीच बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा क्यों उतरी सड़क पर? किससे कहा- माफी मांगो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोश मार्च : दिल्ली में हंगामे के बीच बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा क्यों उतरी सड़क पर? किससे कहा- माफी मांगो
Sat, 10 Oct 2026 03:42 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:42 PM IST
सार
Bihar News : सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पटना में सड़क पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी की। महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेरा। राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए आक्रोश मार्च निकाला।
विज्ञापन
पटना में भाजपाइयों ने शनिवार को बड़ा प्रदर्शन किया।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस नेता अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बिहार भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ मार्च डाकबंगला चौराहे तक पहुंचा। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और महिला, युवा एवं ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनसे देश की महिलाओं से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान की बात करती है, लेकिन अपने नेताओं पर गंभीर आरोप लगने के बाद अलग रुख अपनाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस नेता के मामले में पार्टी का रुख क्या है।
विज्ञापन
महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने की भी मांग की। उनका कहना था कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को दोहरा रवैया नहीं अपनाना चाहिए। आक्रोश मार्च के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर महिला सम्मान के मुद्दे पर केवल बयानबाजी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और ऐसे मामलों में राजनीतिक संरक्षण के आरोपों पर भी संबंधित दल को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए। मार्च में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी।