फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bikram wheat crop in Patna burnt to ashes

Bihar News: पटना में भीषण अगलगी से हड़कंप, 50 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 18 Apr 2026 09:22 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 09:22 PM IST
सार

Patna News: धूप काफी तेज थी। अचानक खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब 50 बीघा जमीन में लगी गेहूं की फसल को अपनी जद में ले लिया। अग्निशमन विभाग की टीम जब तक काबू पाती, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो गई। 

विज्ञापन
Bikram wheat crop in Patna burnt to ashes
पटना के बिक्रम में गेहूं की फसल जलकर हुआ राख

विस्तार

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत पतुत गांव के बधार में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में गांव के कई किसानों की 50 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अनुमान है कि इस आगजनी से किसानों को 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तेज हवा और बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और प्रशासन आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही अधिकांश फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।

विज्ञापन

पटना के बिक्रम में गेहूं की फसल जलकर हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने मुआवजे की मांग की
लोगों का कहना है कि इस आगजनी में किसान रेवती रमण सिंह, राधा रमण सिंह, राज कुमार सिंह, संजय सिंह और सरोज सिंह सहित कई अन्य किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। पीड़ित किसानों ने सरकार से शीघ्र उचित मुआवजे की मांग की है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
इस संबंध में थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय रंजन ने बताया कि पतुत गांव से गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर तेज हवा और बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed