फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Youtuber Mani Meraj arrested charges of 'Love Jihad' co-actress made allegations patna muzaffarpur

Bihar : मशहूर यूट्यूबर मणि मेराज 'लव जिहाद' के आरोप में गिरफ्तार, को-एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

Sun, 05 Oct 2025 07:13 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 05 Oct 2025 07:13 AM IST
सार

Bihar : मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन को यूपी की एक युवती की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। युवती ने यू-ट्यूबर पर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब यूपी पुलिस ने कार्रवाई की है।  

विज्ञापन
Bihar : Youtuber Mani Meraj arrested charges of 'Love Jihad' co-actress made allegations patna muzaffarpur
मशहूर यू-ट्यूबर और कॉमेडियन मणि मेराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन मणि मेराज और उनकी टीम के सदस्य सैफुल अंसारी को यूपी पुलिस ने 'लव जिहाद' और दुष्कर्म के आरोपों में पटना के अनीसाबाद से गिरफ्तार किया है। मणि मिराज की गिरफ्तारी अनीसाबाद स्थित अपने दोस्त के फ्लैट से निकलते हुए की गई है। वह उस समय साहेबगंज जाने के लिए निकल रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश की पुलिस ने उन्हें घेर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश की  पुलिस उन्हें पटना कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उत्तर प्रदेश ले गई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सड़क धंसने पर पथ निर्माण मंत्री ने तेजस्वी को दी नसीहत, कहा- स्थल निरीक्षण करने से दूर होगी अज्ञानता
विज्ञापन


मणि मेराज मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड के रहने वाले हैं। वह यूट्यूबर पर अपनी शॉर्ट कॉमेडी के कारण काफी मशहूर हुए थे। हाल ही में उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस के साथ एक भोजपुरी फिल्म भी बनाई थी। मेराज इन दिनों अपनी को-एक्ट्रेस के साथ चल रहे विवादों को लेकर चर्चा में थे। को-एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला और भी तूल पकड़ चुका था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मणि मेराज को यूपी के खोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। युवती ने यूट्यूबर मणि मेराज पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए खोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : राबड़ी आवास में राजद कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक के खिलाफ किया हंगामा, टिकट नहीं देने की लगाई गुहार

घटना के संबंध में पीड़िता का आरोप है कि मनिमेराज पहले से शादी-शुदा है और उसने मुझसे शादीशुदा होने की बात छिपाई। युवती का आरोप है कि करीब ढाई साल पहले यूट्यूबर मनिमेराज ने खुद को अविवाहित बताकर उससे दोस्ती की। फिर एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मेराज ने उसे बेहोश कर दिया और फिर बेहोशी की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। होश आने पर लड़की को जब इस बात का एहसास हुआ तब उसने इस बात का विरोध किया। विरोध करने पर मेराज ने उसे शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया था।

फिर मेराज युवती को अपने घर ले गए और शादी भी कर ली, लेकिन इस शादी को छिपाकर रखने को कहा। इस दौरान वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने यह भी लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई, जिसका मेराज ने गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं युवती ने यह भी आरोप लगाया कि मेराज उसे धर्म परिवर्तन करने और गोमांस खाने तक का दबाव बनाया। इस दौरान मेराज ने उससे लाखों रुपये हड़प लिए। कुछ दिन के बाद युवती को पता चला कि मेराज पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। इतना ही नहीं मेराज के कई अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं। जब युवती ने इस बात का विरोध किया तब विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, फिर उसके परिवारवालों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अब इसी मामले में मणि मेराज से गहन पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed