फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Written examination conducted for the post of liquor prohibition sub-inspector

Bihar: मद्य निषेध दारोगा पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित, 105 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की रही उपस्थिति

Sun, 18 May 2025 07:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 May 2025 07:59 PM IST
सार

Bihar: परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
Bihar: Written examination conducted for the post of liquor prohibition sub-inspector
बिहार पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अवर निरीक्षक (दारोगा) पद के लिए रविवार, 18 मई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा राज्य के छह जिलों पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया के कुल 105 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया। मद्य निषेध दारोगा के कुल 28 पदों के लिए 64,690 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में लगभग 67 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान गया के एक परीक्षा केंद्र पर impersonation (छद्म अभ्यर्थी) का मामला सामने आया। यहां आशीष गौरव के स्थान पर सुजीत कुमार नामक व्यक्ति परीक्षा देते पकड़ा गया। उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी प्रकार, पटना के एक केंद्र पर भी एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: अब दो पक्षों की लड़ाई में इंस्पेक्टर की बेटी की गई जान; नमाज के बाद बिहार में क्या हुआ था?    
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। साथ ही, परीक्षा कक्षों में जैमर और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।

परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों का बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। इसके अलावा, दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वालों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली गई। आयोग के अनुसार, अब तक की जांच में किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई अन्य अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सभी जिलों में प्रशासन की सतर्कता से परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed