फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Inspector daughter, injured by a bullet fired from a double-barreled gun, dies during treatment

Bihar News : अब दो पक्षों की लड़ाई में इंस्पेक्टर की बेटी की गई जान; नमाज के बाद बिहार में क्या हुआ था?

Sun, 18 May 2025 07:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 May 2025 07:44 PM IST
सार

Bihar: घटना की सूचना पर मथुरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद में प्रयुक्त लाइसेंसी दोनाली बंदूक को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बच्ची के मामा को गिरफ्तार किया है, जो बंदूक लेकर आया था।

विज्ञापन
Bihar: Inspector daughter, injured by a bullet fired from a double-barreled gun, dies during treatment
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र स्थित नागरबस्ती हांसा गांव में जमीनी विवाद के दौरान दोनाली बंदूक से चली गोली में गंभीर रूप से घायल हुई पुलिस इंस्पेक्टर की 14 वर्षीय पुत्री इनायत प्रवीण की पटना में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिजन बच्ची के शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

क्या है मामला?
यह घटना 16 मई की दोपहर उस समय हुई जब नमाज के बाद गांव में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच ज़मीनी विवाद को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक घर से लाकर चारदीवारी के पास रख दी। इसी बीच महिलाओं ने बंदूक उठाकर दूसरे पक्ष पर उसके बट से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बंदूक को लेकर छीना-झपटी शुरू हो गई। झड़प के दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई, जो पास खड़ी 14 वर्षीय इनायत प्रवीण को जा लगी। इनायत कटिहार में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर इकबाल अहमद की पुत्री थी।

विज्ञापन


पढ़ें: मधेपुरा में आंधी-तूफान और ठनका से चार लोगों की मौत, कई मवेशी और मकान क्षतिग्रस्त; जानें    

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे पटना रेफर किया गया। पटना के एक बड़े अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें महिलाओं द्वारा बंदूक से मारपीट व छीना-झपटी करते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने बंदूक जब्त की, एक आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना पर मथुरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद में प्रयुक्त लाइसेंसी दोनाली बंदूक को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बच्ची के मामा को गिरफ्तार किया है, जो बंदूक लेकर आया था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और अन्य दोषियों की भी पहचान की जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।इधर, मासूम बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed