फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Work on two railway line projects worth Rs 730 crore will start soon Ashwini Vaishnav assured

Bihar: 730 करोड़ की दो रेल लाइन परियोजनाओं पर जल्द शुरू होगा काम, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिलाया विश्वास

Thu, 30 Jan 2025 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 08:33 PM IST
सार

बिहार में 730.59 करोड़ की दो रेल लाइन परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विश्वास दिलाया है।

विज्ञापन
Bihar Work on two railway line projects worth Rs 730 crore will start soon Ashwini Vaishnav assured
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने के बाद कहा कि बिहार में बिहटा- औरंगाबाद और सुल्तानगंज-देवघर रेलवे लाइन के निर्माण की कुल 730.59 करोड़ रुपये से अधिक लागत की दो परियोजनाओं पर काम जल्द शुरू होगा। चौधरी ने कहा कि 290 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज-देवघर के बीच नई रेल लाइन (78.08 किमी) बनने से श्रावणी मेले में जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी। इस रेलवे लाइन के चालू होने पर सुल्तानगंज, असरगंज, तारापुर, बेलहर और देवघर के लोग सीधे रेल सम्पर्क से जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार अनुग्रह नारायण रोड से औरंगाबाद (12.90 किलोमीटर) नई रेल लाइन के लिए 440.59 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर चुकी है। यह लाइन बिहटा-औरंगाबाद नई लाइन का ही एक भाग है। इससे राजधानी पटना और औरंगाबाद की दूरी मात्र डेढ़-दो घंटे में तय हो जाएगी। इस रेल मार्ग के लिए 14 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के चार क्षेत्रों में चुनाव प्रचारक
उप मुख्यमंत्री चौधरी ने रेल मंत्री से भेंट के बीच समय निकालकर बुधवार-गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के चार क्षेत्रो में एनडीए के पक्ष में चुनाव सभाओं को संबोधित किया और दावा किया कि इस बार इस राजधानी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। लोग केजरीवाल की आपदा सरकार से मुक्ति पाने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने संगम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंदन कुमार चौधरी, रिठाला सीट से प्रत्याशी कुलवंत राणा, सुल्तानपुर माजरा सीट से प्रत्याशी करमवीर तथा किराड़ी के प्रत्याशी बंजरग शुक्ला के पक्ष में प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed