{"_id":"682b1427e18c6550270c6cde","slug":"bihar-woman-crossing-the-road-crushed-by-cng-bus-died-on-the-spot-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सड़क पार कर रही महिला को सीएनजी बस ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सड़क पार कर रही महिला को सीएनजी बस ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़
Mon, 19 May 2025 04:51 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 19 May 2025 04:51 PM IST
सार
Bihar: घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और सड़क पर आगजनी करते हुए जाम लगा दिया। जाम के कारण दानापुर स्टेशन मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र स्थित गाड़ीखाना में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। बैंक ऑफ इंडिया के पास सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार सीएनजी बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की पहचान गाड़ीखाना निवासी अरुण पासवान की 45 वर्षीय पत्नी कलावती देवी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, कलावती देवी दाई का काम करती थीं और घटना के समय अपने कार्यस्थल से लौटते हुए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान दानापुर की ओर से आ रही एक बेलगाम इलेक्ट्रिक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और सड़क पर आगजनी करते हुए जाम लगा दिया। जाम के कारण दानापुर स्टेशन मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। लोग मृतका के परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री ने जसौली स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया उद्घाटन, 46 स्वास्थ्य संस्थानों का किया शिलान्यास
सूचना पर खगौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम समाप्त नहीं हो सका था। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।