फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: With the initiative of Nitish government, women of Bihar are also driving with confidence abroad

Bihar News: नीतीश सरकार की पहल, बिहार की महिलाएं भी विदेश में आत्मविश्वास से चला रही गाड़ी; जानें कैसे

Thu, 18 Sep 2025 06:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Sep 2025 06:19 PM IST
सार

Bihar News: सबसे अहम पहलू यह है कि इस सुविधा का लाभ उठाने में बिहार की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। राजधानी पटना में अब तक 73 महिलाओं ने IDP हासिल किया है। यह संख्या भले कम लगे, लेकिन इसका सामाजिक और प्रतीकात्मक महत्व बहुत बड़ा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: With the initiative of Nitish government, women of Bihar are also driving with confidence abroad
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतीश सरकार की पहल से अब बिहार की बेटियां भी विदेशों में आत्मविश्वास के साथ गाड़ी चला रही हैं। राजधानी पटना के जिला परिवहन कार्यालय से बीते तीन वर्षों में 73 महिलाओं ने इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (IDP) हासिल किया है। इसी अवधि में 602 पुरुष चालकों ने भी इस सुविधा का लाभ उठाया।

विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से यह सुविधा प्रदेश के 38 जिलों के DTO कार्यालयों से उपलब्ध कराई गई है। अब बिहार के चालक बिना किसी अतिरिक्त झंझट के अपने ही जिले से IDP लेकर 160 देशों में छह महीने तक दोपहिया और चारपहिया वाहन चला सकते हैं।

विज्ञापन

यह पहल खासकर उन लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है, जो यूएई, सऊदी अरब, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, यूक्रेन, मॉरीशस और फिजी जैसे देशों में काम या पढ़ाई के लिए जाते हैं। कोरोना काल के बाद विदेश यात्रा करने वालों की संख्या में वृद्धि के साथ, यह सुविधा प्रवासी बिहारियों के लिए राहत का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'नीतीश-मोदी के नेतृत्व में बिहार के हर क्षेत्र में विकास', एनडीए सम्मेलन में बोले मंत्री निषाद

महिलाएं बना रही हैं नई पहचान
सबसे अहम पहलू यह है कि इस सुविधा का लाभ उठाने में बिहार की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। राजधानी पटना में अब तक 73 महिलाओं ने IDP हासिल किया है। यह संख्या भले कम लगे, लेकिन इसका सामाजिक और प्रतीकात्मक महत्व बहुत बड़ा है। यह दर्शाता है कि बिहार की बेटियां अब केवल शिक्षा और रोजगार तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि विदेशों में भी आत्मविश्वास के साथ वाहन चला रही हैं।

महिलाओं की यह भागीदारी न केवल उनके आत्मनिर्भर और सशक्त होने का परिचय देती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। यह साफ संदेश है कि नीतीश सरकार की नीतियाँ महिलाओं को राज्य स्तर पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भी नई पहचान दिला रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed