Bihar Election: 'नीतीश-मोदी के नेतृत्व में बिहार के हर क्षेत्र में विकास', एनडीए सम्मेलन में बोले मंत्री निषाद
Bihar Election: बिहार में नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, सड़क और बिजली सहित हर क्षेत्र में विकास हुआ है। आने वाले समय में बिहार औद्योगिक राज्य के रूप में उभरेगा। ऐसा केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण सिंह निषाद ने कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरैया विधानसभा क्षेत्र के रामकोला खेल मैदान में गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण सिंह निषाद ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, सड़क और बिजली सहित हर क्षेत्र में विकास हुआ है। आने वाले समय में बिहार औद्योगिक राज्य के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि एक समय बिहार को अपराध का गढ़ माना जाता था, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।
राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों को हर तीन माह पर 2-2 हजार रुपये की सम्मान राशि दे रही है। 2005 में जहां केवल 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, वहीं आज उनकी संख्या 2 करोड़ से अधिक है। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के समय बिहार का बजट 23 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि 25 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके ग्रेजुएट युवाओं को सरकार अगले दो वर्षों तक हर माह एक हजार रुपये देगी। उन्होंने कहा कि पहले तरैया से सोनपुर जाने में चार घंटे लगते थे, लेकिन अब एक घंटे में सफर पूरा हो जाता है। अपराध नियंत्रण में नीतीश कुमार की भूमिका अहम रही है। आने वाले पांच वर्षों में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार पहल करेगी और एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा।
पढ़ें: 'गृह मंत्री अमित शाह घुसपैठ के जिम्मेदार हैं', राजद सांसद मनोज झा का तंज; तेजस्वी पर ये बोले
महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि एनडीए सरकार महिलाओं के सम्मान और विकास के लिए लगातार काम कर रही है। जीविका, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी हुई है। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को 10 हजार रुपये स्वरोजगार के लिए दिए जा रहे हैं और सफल कार्यकाल के बाद उन्हें 2 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी।
विधायक जनक सिंह ने कहा कि तरैया में 300 से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है और कृषि महाविद्यालय भी बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 590 करोड़ की लागत से गंडक नदी पर चंचलिया दियर (तरैया) से मुजफ्फरपुर को जोड़ने वाला तीन लेन का पुल बन रहा है।
सम्मेलन को पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, आरएलएसपी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, लोजपा उपाध्यक्ष रानी देवी, भाजपा नेता संजय सिंह, जिला महामंत्री कुंवर सोनू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रियंका सिंह, अधिवक्ता हरिनारायण सिंह, जेडीयू नेता मुरारी सिंह, राखी कुशवाहा और संध्या देवी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। मंच संचालन रामाशंकर मिश्र ने किया।