फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar While chasing liquor mafia in Bhojpur vehicle of excise department met with an accident constable died

Bihar News: शराब माफिया का पीछा करने के दौरान उत्पाद विभाग की गाड़ी हादसे का शिकार, एक सिपाही की हुई मौत

Sat, 10 May 2025 08:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 May 2025 08:59 PM IST
सार

Constable Died: बिहार में शराब माफिया का पीछा करने के दौरान उत्पाद विभाग की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar While chasing liquor mafia in Bhojpur vehicle of excise department met with an accident constable died
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में उत्पाद विभाग के साथ बड़ा हादसा हुआ है। शराब माफिया का पीछा करने के दौरान उत्पाद विभाग की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक सिपाही की सदर अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई। जबकि एएसआई समेत चार पुलिसकर्मियों की हालत बेहद ही गंभीर है। ये घटना भोजपुर के बिहियां थाना क्षेत्र के केटाय गांव के समीप हुई है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि जगदीशपुर अनुमंडल के उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि बाइक से दो शराब तस्कर शराब की खेप ले कर जा रहे हैं। सूचना पर शराब तस्करों का जगदीशपुर अनुमंडल के उत्पाद विभाग की टीम पीछा की, जिसमें बोलेरो गाड़ी का अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी बढ़िया थाना क्षेत्र के कटिया गांव के समीप सड़क किनारे गड्ढे में इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से गाड़ी के अंदर से पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हर घर नल का जल योजना पर DMI बिहार द्वारा कराए गए स्वतंत्र अध्ययन में जलापूर्ति की स्थिति सुदृढ़
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल आने के दौरान एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। जबकि तीन लोग बेहद गंभीर रूप से जख्मी हैं, जो मृतक हैं उनका नाम धर्मेंद्र पासवान बताया गया है। जो कि बिहियां थाना क्षेत्र के ही समरदह गांव का निवासी था। वहीं, उत्पाद विभाग में एसआई मोहम्मद जमील अख्तर है जो कि मीठापुर अरवल वर्तमान में सगुना मोड दानापुर पटना के रहने वाले हैं। वहीं, तीसरे होमगार्ड जवान सुशील कुमार यादव, निजी चालक विकास कुमार हैं। 

यह भी पढ़ें: संत माइकल में मनाया गया मातृ दिवस, बच्चों ने की मनमोहक प्रस्तुतियां

वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद होमगार्ड डीएसपी सुभाष सिंह आरा सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों को सांत्वना दिए और ज़ख्मियों की हाल जाने। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए डीएसपी ने कहा कि शराब तस्कर का पीछा करने के दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। जबकि चार लोग जख्मी हैं। फिलहाल, मृतक होमगार्ड जवान के परिवार को 15 हजार का सहायता राशि दिया जा रहा है। उसके बाद सड़क दुर्घटना में मिलने वाले चार लाख रुपये का मुआवजा भी होमगार्ड जवान को दिलाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि दुर्घटना कैसे हुई है, इसकी पुलिस जांच भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed