फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar independent study conducted by DMI Bihar on Har Ghar Nal Ka Jal scheme condition water supply is strong

Bihar News: हर घर नल का जल योजना पर DMI बिहार द्वारा कराए गए स्वतंत्र अध्ययन में जलापूर्ति की स्थिति सुदृढ़

Sat, 10 May 2025 08:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 May 2025 08:48 PM IST
सार

Har Ghar Nal Ka Jal Scheme: हर घर नल का जल योजना पर DMI बिहार द्वारा कराए गए स्वतंत्र अध्ययन में जलापूर्ति की स्थिति सुदृढ़ पाई गई है। यह अध्ययन मुजफ्फरपुर और गया जिले में किया गया।

विज्ञापन
Bihar independent study conducted by DMI Bihar on Har Ghar Nal Ka Jal scheme condition water supply is strong
नल जल योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर घर नल का जल योजना की क्रियाशीलता, सेवा की गुणवत्ता एवं लाभार्थियों का योजना के प्रति संतुष्टि के स्तर का आकलन करने हेतु अप्रैल 2025 में डेवलपमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (DMI), बिहार द्वारा अध्ययन कराया गया। यह अध्ययन मुजफ्फरपुर एवं गया जिलों के 55 वार्डों में 1124 से अधिक परिवारों के साक्षात्कार एवं पंप ऑपरेटरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर किया गया।

विज्ञापन


अध्ययन में यह स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजना की पहुंच एवं प्रभाव में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। 94 प्रतिशत से अधिक परिवारों के पास नल का कनेक्शन है, जबकि 93.80 प्रतिशत परिवारों को प्रतिदिन 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन या उससे अधिक की जलापूर्ति प्राप्त हो रही है। 92.73% परिवारों को प्रतिदिन कम-से-कम छह घंटे जलापूर्ति हो रही है एवं 95.12% परिवारों ने बताया कि उन्हें पिछले एक माह में 25 से 30 दिनों तक नियमित जलापूर्ति हुई। जल की स्वच्छता को लेकर 99.53% परिवारों ने स्पष्ट एवं पारदर्शी जल प्राप्त होने की पुष्टि की, वहीं 95.40% ने जल की मात्रा, 95.02% ने नियमितता, तथा 96.71% परिवारों ने जल की गुणवत्ता से संतुष्टि व्यक्त की। लगभग 95% लाभार्थियों ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संतोष जाहिर किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जैतपुरा पंप नहर योजना से सिंचाई को नया जीवन, नुआंव प्रखंड की कई हेक्टेयर भूमि होगी लाभांवित
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी प्रकार पंप ऑपरेटरों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, योजनाओं का औसत कवरेज 92% रहा तथा 95% से अधिक योजनाएं प्रतिदिन प्रति व्यक्ति प्रति दिन 55-70 लीटर या उससे अधिक जलापूर्ति कर रही हैं। 92% से अधिक योजनाओं में प्रतिदिन छह घंटे अथवा उससे अधिक समय की जलापूर्ति हो रही है एवं 80% योजनाओं में ओवरहेड टैंक की वर्ष में कम-से-कम दो बार सफाई की जा रही है।विदित हो कि इसी प्रकार का एक अध्ययन जनवरी 2024 में भी कराया गया था, पिछले अध्ययन की तुलना में इस बार हर पहलू में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।उस समय केवल 79% परिवारों के पास ही नल कनेक्शन पाया गया था, जबकि आज यह आंकड़ा 94% से अधिक तक पहुंच गया है। उसी अध्ययन में सिर्फ 45.88% परिवारों को प्रतिदिन छह घंटे या उससे अधिक समय की जलापूर्ति प्राप्त होने की बात सामने आई थी, जो अब बढ़कर 92.73% तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: बड़हिया में खुलेगा दलहन विकास कार्यालय, पर्याप्त संख्या में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा होगी उपलब्ध

इस अध्ययन से यह संकेत प्राप्त होता है कि हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल स्वच्छ जल की उपलब्धता बढ़ी है, बल्कि जल की गुणवत्ता, नियमितता एवं संचालन व्यवस्था में भी निरंतर सुधार हो रहा है। आंकड़े स्पष्ट रूप से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा राज्य की सभी जलापूर्ति योजनाओं के सतत् क्रियाशीलता के साथ शुद्ध पेयजल पहुँचा कर सभी घरों को 'हर घर नल का जल' का सपना साकार करने के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed