{"_id":"677bb3bb54a34216d90dfb6d","slug":"bihar-weather-imd-issues-orange-alert-for-buxar-primary-schools-closed-till-january-9-due-to-cold-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather: IMD ने जारी किया बक्सर के लिए ऑरेंज अलर्ट, ठंड को लेकर प्रारंभिक विद्यालय नौ जनवरी तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather: IMD ने जारी किया बक्सर के लिए ऑरेंज अलर्ट, ठंड को लेकर प्रारंभिक विद्यालय नौ जनवरी तक बंद
Mon, 06 Jan 2025 04:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 04:13 PM IST
सार
बिहार में आईएमडी ने बक्सर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड को लेकर बक्सर के प्रारंभिक विद्यालय नौ जनवरी तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
बक्सर के लिए ऑरेंज अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर में अत्यधिक ठंड का मौसम और कम तापमान की स्थिति बनी हुई है। इस बीच आईएमडी ने अत्यधिक ठंड को लेकर चेतावनी जारी किया गया है। आईएमडी की ओर से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार, छह जनवरी को ऑरेंज और सात जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार अत्यधिक ठंड और घना से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
वहीं, बढ़ती ठंड के बीच डीएम अंशुल अग्रवाल ने जिले के प्रारंभिक विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है। डीएम द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार, जिले में अत्यधिक ठंड और कम तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है, जिसके मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल ने आगामी नौ जनवरी तक स्कूल बंद करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
कक्षा एक से 8वीं तक के विद्यालय बंद
इस संबंध में डीएम द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि तीन जनवरी 2025 के क्रम में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा- 163 के तहत बक्सर जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर नौ जनवरी 2025 तक प्रतिबंध लगाता हूं। वर्ग-8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे के बीच संचालित की जा सकती है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा। यह आदेश दिनांक 07.01.2025 से दिनांक 09.01.2025 तक बक्सर जिले में प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन