फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Cyclone Montha impacts Bihar, rain alert issued in several districts including Patna: Election

Bihar Weather: मोंथा के कारण नहीं उड़ पाया नीतीश-तेजस्वी का हेलीकॉप्टर, पटना समेत कई जिलों में लगातार बारिश

Fri, 31 Oct 2025 02:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 31 Oct 2025 02:39 PM IST
सार

Weather News: पटना के कई इलाकों में जलजमाव से लोग परेशान हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंट तक मोंथा का असर बिहार में रहेगा। इस कारण घर से बाहर निकलने से परहेज करें।  

विज्ञापन
Bihar Weather: Cyclone Montha impacts Bihar, rain alert issued in several districts including Patna: Election
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर जारी है। पिछले 24 घंटे से पटना समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। आज पूरे बिहार के अधिकांश जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 अक्तूबर और एक नवंबर को पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 
विज्ञापन


खराब मौसम का चुनावी सभाओं पर भी असर
इधर, खराब मौसम का असर चुनावी रैली पर भी पड़ा है। सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई स्टार प्रचारकों का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया है। सीएम नीतीश कुमार सड़क मार्ग से निकलेंगे। वहीं तेजस्वी यादव वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं। इधर, वैशाली के लालगंज में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यन की चुनावी सभी भी देरी से हुई। यहां जनसभा स्थल और हेलीपैड तक जलजमाव हो गया था। हालांकि, इसके बावजूद सभा हुई। लोग करीब एक फीट पानी में खड़े होकर जनसभा में शामिल हुए। इतना ही नहीं खराब मौसम के कारण गुरुवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बारिश के कारण तेजस्वी यादव की बिहारीगंज और आलमगंज की जनसभा रद्द हो गई।
विज्ञापन


 

Bihar Weather: Cyclone Montha impacts Bihar, rain alert issued in several districts including Patna: Election
योगी आदित्यनाथ की सभा स्थल पर जलजमाव
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, सहरसा, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज के अधिकांश स्थानों पर आज बारिश के आसार हैं। वहीं बिहार के अधिकांश जिलों का न्यूनतम पारा गिरकर 22 डिग्री तक चला गया है। पिछले 24 घंटे में सुपौल के फुलपरास इलाके में सबसे अधिक 144 एमएम बारिश हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed