{"_id":"6a1a54b182cd3eaa9501ca05","slug":"bihar-weather-alert-of-thunderstorm-and-rain-in-many-districts-of-bihar-many-people-died-due-to-lightning-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather: बिहार के कितने जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट? पिछले 24 घंटे में वज्रपात से 17 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather: बिहार के कितने जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट? पिछले 24 घंटे में वज्रपात से 17 लोगों की मौत
Sat, 30 May 2026 08:38 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 30 May 2026 08:38 AM IST
सार
Weather Forecast : मौसम विभाग ने कहा है कि 30 मई से एक जून तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
पटना में बारिश का यलो अलर्ट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आधार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कैमूर, रोहतास, बक्सर भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
एक जून तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र ने 31 मई को सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं एक जून को कैमूर, रोहतास, बक्सर भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
पटना में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही
पटना के मौसम की बात करें तो आज सुबह से ही धूप निकली है। आसमान बिल्कुल साफ है। कुछ स्थानों पर आज बारिश के आसार जताए गए हैं। पिछले 24 घंटे में पटना में आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। 106 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण करीब सवा सौ पेड़ पटना जिले में गिरे। पटना जू, पटेल गोलंबर, चितकोहरा, वीरचंद पटेल रोड, गर्दनीबाग समेत कई जगहों पर पेड़ गिरे। इतना ही नहीं खराब मौसम का असर रेल और हवाई सेवा पर भी पड़ा। पांच विमानों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
Bihar Encounter: गोपालगंज में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था 50 हजार का इनामी आकाश, जवाबी फायरिंग में गिरा
17 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई
बिहार में खराब मौसम के कारण 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें से कई लोगों की जान वज्रपात की चपेट में आने से हुई है। पटना के फुलवारीशरीफ में दो, पालीगंज में एक, मनेर में एक और बाढ़ में एक शख्स की जान वज्रपात की चपेट में आने से चली गई। वहीं गया में तीन, औरंगाबाद में दो, नवादा में दो, पूर्वी चंपारण में दो, रोहतास में एक, सारण में एक और खगड़िया में एक शख्स की मौत हो गई।