फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Unruly criminals shot a shopkeeper, he was referred to Varanasi when his condition became serious

Bihar: बेलगाम अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर होने पर वाराणसी किया गया रेफर

Tue, 29 Jul 2025 12:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Jul 2025 12:33 PM IST
सार

Bihar: घायल युधिष्ठिर सेठ सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव निवासी रामेश्वर सेठ का पुत्र है। उसके भाई भीम सेठ ने बताया कि दुकान बंद कर वे दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर गोली मार दी।

विज्ञापन
Bihar: Unruly criminals shot a shopkeeper, he was referred to Varanasi when his condition became serious
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसौली गांव के पास सोमवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

घटना उस वक्त घटी जब घायल दुकानदार युधिष्ठिर सेठ अपनी बर्तन की दुकान बंद कर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी अपाचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर मिरिया गांव के पास पीछे से गोली चला दी। गोली युधिष्ठिर की पीठ में लगी, जिससे वह बाइक से गिरकर घायल हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद ने राघोपुर को गोद लेने की घोषणा, बोले- दिल्ली से जोड़ेंगे तेजस्वी का क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युधिष्ठिर सेठ सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव निवासी रामेश्वर सेठ का पुत्र है। उसके भाई भीम सेठ ने बताया कि दुकान बंद कर वे दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर गोली मार दी। घटना के बाद आनन-फानन में युधिष्ठिर को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में पुलिस भी पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed