फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: then slit sister's lover throat Called in the name of birthday party in patna news

Bihar: बर्थडे पार्टी के नाम पर बुलाया, फिर बहन के प्रेमी का गला रेत डाला! प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम

Tue, 19 Aug 2025 06:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Aug 2025 06:44 PM IST
सार

Bihar: आरोपियों ने मृतक की ई-रिक्शा बुक कर उसे पुनपुन बांध के पास सुनसान जगह पर बुलाया। वहां पहले से ही आरोपियों ने हत्या के लिए चापड़, छेनी, चाकू और रिंच जैसे हथियार एक गिफ्ट कार्टन में छिपाकर रखे थे। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने शहजादा पर ताबड़तोड़ हमला किया।

विज्ञापन
Bihar: then slit sister's lover throat Called in the name of birthday party in patna news
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग को लेकर एक खौफनाक वारदात सामने आई है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर फतेहपुर के पास राजेंद्र कॉलेज के निकट 15 अगस्त को पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद शहजादा के रूप में हुई।

विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि मृतक का कत्ल उसकी प्रेमिका के भाइयों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवकों ने बर्थडे पार्टी के बहाने मृतक को बुलाया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

इस तरह रचा गया हत्या का प्लान
आरोपियों ने मृतक की ई-रिक्शा बुक कर उसे पुनपुन बांध के पास सुनसान जगह पर बुलाया। वहां पहले से ही आरोपियों ने हत्या के लिए चापड़, छेनी, चाकू और रिंच जैसे हथियार एक गिफ्ट कार्टन में छिपाकर रखे थे। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने शहजादा पर ताबड़तोड़ हमला किया। एसपी ने बताया कि युवक के शरीर पर कई घाव मिले, आंख फोड़ दी गई और गला रेतकर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियारों को भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े लूट, वाहन जांच के नाम पर कार रुकवाया; महिला से जेवर छीनकर भागे बदमाश

रंजिश की असली वजह
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि मृतक और उनकी बहन के प्रेम प्रसंग की चर्चा मोहल्ले और रिश्तेदारों में होने लगी थी। लोग ताने मारते थे, जिससे आरोपी आहत थे। इसी नाराजगी में उन्होंने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। घटना स्थल से पुलिस ने मृतक की ई-रिक्शा और एक हवाई चप्पल भी बरामद की है। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी गिरफ्त में हैं और उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed