फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Tejashwi Yadav said – If government is formed, we will give 200 units of electricity for free.

Bihar News: तेजस्वी यादव का बड़ा एलान, कहा - हमारी सरकार बनने पर मुफ्त में देंगे 200 यूनिट बिजली

Wed, 11 Sep 2024 02:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Sep 2024 02:38 PM IST
सार

तेजस्वी ने कहा कि डबल इंजन भाजपा और एनडीए के दशकों के शासन के बावजूद देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में मिलती है। बिहार की जनता महंगी बिजली बिल तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों से त्रस्त है।

विज्ञापन
Bihar: Tejashwi Yadav said – If government is formed, we will give 200 units of electricity for free.
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम बिहार वासियों को 200 यूनिट बिजली फ्री में देंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता बिजली के महंगे बल देते देते थक चुकी है। इसलिए हमलोगों ने यह तय किया है कि जनता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी ताकि उनको परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

 

स्मार्ट मीटर में गड़बड़ियों से त्रस्त हैं लोग
समस्तीपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन भाजपा और एनडीए के दशकों के शासन के बावजूद देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में मिलती है। बिहार की जनता महंगी बिजली बिल तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों से त्रस्त है। हमारी सरकार आने पर 200 यूनिट फ़्री बिजली दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है उसने साफ कह दिया है कि बिहार को वह कोई मदद नहीं कर सकते विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने घोषणा की थी कि अगर महा गठबंधन की सरकार बनती है तो सभी लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी।  वह अपनी पुरानी बात पर अडिग है आगामी विधानसभा चुनाव में अगर बिहार में सरकार बनती है तो वह 200 यूनिट बिजली फ्री में लोगों को उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर बोला हमला
तेजस्वी यादव ने  हाल के दिनों में सत्ता संरक्षित व संपोषित अपराधियों द्वारा अनेक नेताओं सहित सैंकड़ों लोगों की निर्मम हत्या की गयी है और तीन सांसदों को 'धमकी’ मिली है। मुख्यमंत्री अपराध और बदहाल विधि व्यवस्था को लेकर बिल्कुल ही बेखबर और बेफिक्र है। अपराधियों के तांडव पर सरकार और NDA के नेताओं की चुप्पी उनके द्वारा गुंडों/बदमाशों को दिए जा रहे संरक्षण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। बिहार की डबल इंजन सरकार अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए आख़िर और कितनी नरबलि लेती रहेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed