{"_id":"6881f56dd1702a2e5d0119fd","slug":"bihar-tejashwi-yadav-election-boycott-statement-vs-bjp-rudy-response-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar SIR Row: तेजस्वी बोले- महागठबंधन चुनाव का बहिष्कार कर सकता है; भाजपा सांसद ने कहा- राजद को हार दिखने लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar SIR Row: तेजस्वी बोले- महागठबंधन चुनाव का बहिष्कार कर सकता है; भाजपा सांसद ने कहा- राजद को हार दिखने लगी
Thu, 24 Jul 2025 02:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:27 PM IST
सार
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन चुनाव बहिष्कार का विकल्प चुन सकता है। उनके इस बयान पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार में वोटर लिस्ट के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा हुआ है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि "हम (महागठबंधन के सभी दल) चुनाव बहिष्कार पर विचार कर सकते हैं। हमारे पास यह विकल्प है।" तेजस्वी यादव के इस बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है, खासकर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इसे एक बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “तेजस्वी यादव ने चुनाव बहिष्कार की बात कही है, लेकिन यह नहीं बताया कि किस चुनाव की बात कर रहे हैं। शायद उन्हें यह आभास हो गया है कि राजद और महागठबंधन को पूरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा, या फिर वे केवल राजनीतिक बयानबाज़ी कर रहे हैं।”
ये भी पढ़ें: घर के दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग को कांवड़ियों के वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत, कई श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
रूडी ने आगे कहा, “तेजस्वी एक गंभीर नेता हैं, और अगर वह ऐसा कह रहे हैं तो इसका मतलब है कि उन्हें अपनी हार दिखाई दे रही है।” तेजस्वी यादव के इस बयान पर अब तक महागठबंधन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्ष बिहार में बेरोज़गारी, जातीय जनगणना, और राज्य के साथ कथित भेदभाव जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन