फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Tejashwi expressed deep concern over Sambhal violence, also unhappy with police; Politics of hatred

Bihar: तेजस्वी ने संभल हिंसा पर जताई गहरी चिंता, पुलिस से भी दुखी; कहा- नफरत की राजनीति से देश को बचाना जरूरी

Tue, 26 Nov 2024 02:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Nov 2024 02:03 PM IST
सार

Patna News: तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी की घटना न केवल दुःखद है, बल्कि यह देश के संविधान और उसकी मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि निर्दोष युवाओं की पुलिस द्वारा हत्या और सत्ता द्वारा इस पर हंसी उड़ाना अत्यंत निंदनीय है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Tejashwi expressed deep concern over Sambhal violence, also unhappy with police; Politics of hatred
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई दर्दनाक घटना और प्रदेश के मुख्यमंत्री के ‘विभाजनकारी’ बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जब एक मुख्यमंत्री ‘बंटोगे तो कटोगे’ जैसे नारे देकर समाज में वैमनस्यता फैलाने का काम करे, तो यह स्पष्ट संकेत है कि वह अपने संवैधानिक कर्तव्यों और राजधर्म से विमुख हो चुका है।

विज्ञापन

 
तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा कि यूपी की घटना न केवल दुःखद है, बल्कि यह देश के संविधान और उसकी मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि निर्दोष युवाओं की पुलिस द्वारा हत्या और सत्ता द्वारा इस पर हंसी उड़ाना अत्यंत निंदनीय है। ऐसे में यह सत्ता परिवर्तन का स्पष्ट आह्वान है।
विज्ञापन

 
 

Bihar: Tejashwi expressed deep concern over Sambhal violence, also unhappy with police; Politics of hatred
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

‘संविधान की भावना से विमुख सरकारों को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं’
तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम्’, ‘अनेकता में एकता’ और ‘सर्वधर्म समभाव’ की विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं और बयानबाजी से सरकार देश की आत्मा को चोट पहुंचा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राज्य में नफरत फैलाने वाली सरकार का सत्ता में बने रहना न केवल अनैतिक है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
 
'प्रेम और एकता से ही बनेगा अखंड भारत'
नेता प्रतिपक्ष ने तेजस्वी यादव ने कहा कि देश नफरती शक्तियों को पहचान चुका है और लोकतांत्रिक ढंग से ऐसे तत्वों को सत्ता से हटाने की ठान चुका है। नफरत का हारना बहुत जरूरी है, प्रेम का जीतना उससे भी अधिक जरूरी है। सबसे प्रार्थना है कि प्रेम चुनिए नफरत नहीं। एकता और अखंडता ही अखंड भारत का प्राण और ताकत है। जय हिंद!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed