फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Samrat Chaudhary reacts to SIR: Attacks the opposition; Bihar politics.

सम्राट चौधरी भी मैदान में: SIR पर मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड के साथ किया सवाल- नाम कटने वाले लोग कितने सामने आए?

Sun, 27 Sep 2026 02:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 27 Sep 2026 02:36 PM IST
सार

एसआईआर को लेकर जारी सियासी घमासान पर अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने राजद के शासनकाल की याद दिलाई। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
CM Samrat Chaudhary reacts to SIR: Attacks the opposition; Bihar politics.
पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में SIR की प्रक्रिया वर्ष 2025 में की गई थी। 24 जून 2025 से शुरू होकर 25 जुलाई 2025 तक मतदाता सूची की जांच का काम चला। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया और इसके बाद लोगों को अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर के दौरान करीब 7 करोड़ 42 लाख मतदाताओं की पहचान हुई। इनमें करीब 36 लाख मतदाता दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके थे। करीब 22 लाख मतदाता मृत पाए गए, जबकि लगभग सात लाख लोगों के नाम दो जगह दर्ज थे। उन्होंने कहा कि ऐसे नामों को मतदाता सूची से हटाया गया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, 60 लाख से अधिक ऐसे लोगों के नाम भी हटाए गए, जो सत्यापन के आधार पर सही मतदाता नहीं पाए गए।

विज्ञापन

 

'विपक्ष एक भी सही मतदाता को सामने नहीं ला पाया'

सम्राट चौधरी ने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, लेकिन अब तक पूरे विपक्ष ने एक भी ऐसे व्यक्ति को सामने नहीं किया है, जो सही मतदाता हो और जिसका नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से काट दिया गया हो। उन्होंने कहा कि लोगों को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का पूरा मौका दिया गया था। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की ओर से SIR पर उठाए गए सवालों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राघोपुर के कुछ लोगों को दिल्ली बुलाकर डिनर कराया और उनके जरिए सरकार के सामने बातें रखीं। सीएम ने दावा किया कि प्रशासन की ओर से संबंधित लोगों का पूरा विवरण सामने रखा गया, लेकिन किसी व्यक्ति ने यह आपत्ति नहीं जताई कि वह सही मतदाता है और उसका नाम गलत तरीके से काट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

'2003 में राबड़ी देवी सीएम थीं, तब भी हुआ था SIR'

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में पहले भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं, तब भी SIR हुआ था। वर्ष 2025 में जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तब भी यह प्रक्रिया हुई। उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि उस समय कोई समस्या नहीं थी तो अब आपत्ति क्यों हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने भी लगाए गए आरोपों का संयुक्त रूप से खंडन किया है। उन्होंने विपक्ष से कहा कि आंदोलन करना है तो करे, लेकिन मुद्दों के साथ आंदोलन करे।

 

'कांग्रेस परिवार की पार्टी, देश की गरीबी की जिम्मेदार'

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी है और दादा से लेकर पोता तक पार्टी का नेतृत्व संभालते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने लंबे समय तक देश पर शासन किया और आज देश की जो स्थिति है, उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अगर भारत गरीब है तो इसकी वजह कांग्रेस है और अगर देश आर्थिक रूप से कमजोर रहा तो इसके लिए राहुल गांधी के परिवार को जिम्मेदार माना जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 60 साल तक गांधी परिवार ने देश पर शासन किया, इसलिए कांग्रेस को मौजूदा परिस्थितियों पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।

 

'बूथ कैपचरिंग का दौर खत्म, एनडीए साथ लड़ती है इसलिए जीतती है'

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब बूथ कैपचरिंग का दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। एनडीए के चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए मिलकर चुनाव लड़ती है, इसलिए जीतती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष चाहे देश के हों या प्रदेश के, उन्हें जनता के मुद्दों के साथ सामने आना चाहिए। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह आंदोलन करे, लेकिन ठोस मुद्दों के साथ करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed