{"_id":"69e3105a0e08798d170971fb","slug":"bihar-svu-raid-on-executive-engineer-s-hideout-accused-of-earning-property-worth-crores-through-corruption-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कार्यपालक अभियंता के ठिकाने पर SVU की छापेमारी, 1.10 करोड़ की संपत्ति भ्रष्टाचार कर कमाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कार्यपालक अभियंता के ठिकाने पर SVU की छापेमारी, 1.10 करोड़ की संपत्ति भ्रष्टाचार कर कमाने का आरोप
Sat, 18 Apr 2026 10:32 AM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:32 AM IST
सार
Bihar Police: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भ्रष्टचारियों अधिकारियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में आज स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने कार्यपालक अभियंता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इन पर भ्रष्टाचार कर संपत्ति कमाने का आरोप है।
विज्ञापन
SVU के अधिकरी ले रहे तलाशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राज्य की विशेष निगरानी इकाई ने नगर विकास विभाग में तैनात कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी कार्यपालक अभियंता पर लगभग 1.10 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप लगा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विशेष न्यायाधीश, निगरानी के आदेश पर शनिवार को पटना में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। टीम ने सुमित चंद्रम गृह अपार्टमेंट के फ्लैट B-202, दानापुर स्थित लैंडमार्क गोल्ड अपार्टमेंट और पंत भवन के छठे मंजिल स्थित कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया गया। एसवीयू निगरानी टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Bihar: आधी रात, कोसी एक्सप्रेस और आग का तांडव, दीनापट्टी के पास धू-धू कर जला कोच, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
संपत्ति से जुड़े कागजातों को खंगाल रही टीम
अधिकारियों के अनुसार, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है, ताकि आय और संपत्ति के बीच के अंतर का स्पष्ट आकलन किया जा सके। एसवीयू के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी कार्यपालक अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार कर संपत्ति कमाने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच की गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के आवास तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन