फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kosi express train accident madhepura bihar accident news coach fire no casualties

Bihar: आधी रात, कोसी एक्सप्रेस और आग का तांडव, दीनापट्टी के पास धू-धू कर जला कोच, बाल-बाल बचे यात्री

Sat, 18 Apr 2026 09:34 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 09:34 AM IST
सार

मधेपुरा के दीनापट्टी के पास पटना से पूर्णिया जा रही कोसी एक्सप्रेस के जनरल कोच में देर रात अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कोच के नीचे से उठे धुएं ने कुछ ही देर में आग का रूप ले लिया और स्थिति बिगड़ने पर ट्रेन को तुरंत रोका गया।

विज्ञापन
kosi express train accident madhepura bihar accident news coach fire no casualties
कोसी एक्सप्रेस में बाल-बाल बचे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के दीनापट्टी के समीप शुक्रवार की देर रात पटना से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस के एक जनरल कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। घटना रात करीब 11:20 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोच के नीचे से उठा धुआं
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के जनरल कोच संख्या एस-5 के नीचे की ओर से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसे देख यात्रियों में घबराहट फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में जब कोच के नीचे से धुआं उठता दिखाई दिया तो कुछ सतर्क यात्रियों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को आगाह किया, लेकिन शुरुआती क्षणों में कई यात्रियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


धुआं बना आग, मची भगदड़
इसी बीच ट्रेन कुछ दूरी तक आगे बढ़ती रही, लेकिन देखते ही देखते धुआं तेज होकर आग की लपटों में बदल गया। हालात बिगड़ते देख यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए कोच से उतरने लगे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ट्रेन को तुरंत रोका गया। रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग आधे घंटे तक घटनास्थल पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जहानाबाद में ये सरकारी स्कूल या मनमर्जी का अड्डा? शिक्षक ही तय करते हैं पढ़ाई का समय!


कोई हताहत नहीं, जांच शुरू
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद ट्रेन को फिर से अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed