Bihar : निगरानी टीम ने तीन जिलों में की कार्रवाई, बीईओ, राजस्व अधिकारी और उद्योग केंद्र के कर्मी गिरफ्तार
Bihar : निगरानी टीम ने आज एक साथ तीन जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत लेते हुए बीईओ, राजस्व अधिकारी और उद्योग केंद्र के एमएसएमआई को गिरफ्तार किया गया है। सब की कहानी अलग-अलग है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निगरानी विभाग ने आज एक साथ तीन जिलों में कार्रवाई करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी और जिला उद्योग केंद्र के एमएसएमआई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भोजपुर, खगड़िया और मधुबनी में की गई है। निगरानी विभाग की पहली कार्रवाई भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में की गई है, जहां टीम ने शाहपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर और एक सरकारी शिक्षक मोहम्मद कादिर हुसैन को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : विद्यालय के बाथरूम में मिली जली नाबालिग लड़की, लोगों ने जमकर किया बवाल; पुलिसकर्मी की भी हुई पिटाई
इस संबंध में निगरानी विभाग के डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि निगरानी विभाग की टीम ने इन दोनों को आरा-बक्सर फोरलेन के पास गजराजगंज में एक नाश्ते की दुकान से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि यह रिश्वत शाहपुर प्रखंड के बंशीपुर प्राथमिक विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक संतोष कुमार पाठक से मांगी गई थी। शिक्षक के दो साल का बकाया वेतन, जो कि करीब 8 लाख 54 हजार रुपए है, उसके भुगतान के लिए बीईओ गुलाम सरवर ने एक लाख रुपए बतौर नजराना की डिमांड की थी। शिकायत मिलने के बाद पटना से आई निगरानी टीम ने पूरी प्लानिंग के तहत जाल बिछाया और दोनों को एक लाख रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने दूसरी कार्रवाई खगड़िया में की, जहां टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को बीस हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई खगड़िया से धीमा गाँव जाने वाली सड़क में हेलनाधार पुल के उत्तरी छोर से की गई है। आरोपी राजस्व कर्मचारी सत्येन्द्र सिंह अलौली अंचल कार्यालय में पदस्थापित हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मारा, घसीटा...शमशान तक ले जाकर जिंदा जलाने की तैयारी, नवादा में बुजुर्ग दंपति से हैवानियत; पति की मौत
इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक विकाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी मोरकाही थाना क्षेत्र के सहोरखा गांव निवासी मदन साह के पुत्र गुड्डू कुमार हैं। परिवादी गुड्डू कुमार ने टीम से पटना के कार्यालय में यह शिकायत की थी कि आरोपी राजस्व कर्मचारी सत्येन्द्र सिंह ने जमीन का दाखिल-खारिज करने के एवज में बीस हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद टीम ने किये गये शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सही पाया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड सं0-69/25 के तहत टीम ने जाल बिछाया। टीम ने आरोपी राजस्व कर्मचारी सत्येन्द्र सिंह को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते खगड़िया से धीमा गॉव जाने वाली सड़क में हेलनाधार पुल के उत्तरी छोर से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही निगरानी टीम ने मधुबनी में उद्योग विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।