फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Sudhakar Singh's controversial statement, called BJP leader Giriraj Singh a terrorist

Bihar: सुधाकर सिंह के विवादित बयान, भाजपा नेता गिरिराज सिंह को कहा आतंकवादी

Thu, 14 Aug 2025 09:38 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 14 Aug 2025 09:38 PM IST
सार

सासाराम में आयोजित प्रेस वार्ता में राजद सांसद सुधाकर सिंह ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर आरोप लगाया कि वे बिहार में सामाजिक अशांति फैलाते हैं और उन्हें “आतंकवादी” करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आगामी वोटर अधिकार यात्रा महागठबंधन की बिहार में एकजुटता और ऐतिहासिक चुनावी अभियान का प्रतीक होगी।
 

विज्ञापन
Bihar: Sudhakar Singh's controversial statement, called BJP leader Giriraj Singh a terrorist
राजद सांसद सुधाकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी गर्माहट बढ़ती जा रही है। गुरुवार को सासाराम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राजद सांसद सुधाकर सिंह ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोला और उन्हें “आतंकवादी” करार दिया।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में सुधाकर सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह अपने बयानों के माध्यम से बिहार में सामाजिक अशांति और विवाद फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि जबकि अधिकांश लोग समाज जोड़ने के लिए राजनीति करते हैं, गिरिराज सिंह समाज को तोड़ने का काम करते हैं। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि भारत सरकार ने सेमीकंडक्टर योजना के लिए फंड जारी किया, लेकिन बिहार को हिस्सा नहीं मिला, फिर भी गिरिराज सिंह ने सरकार को बधाई दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गृह विभाग ने भारी संख्या में सिपाही और चालक का किया तबादला, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधाकर सिंह ने आगामी 17 अगस्त से शुरू होने वाली राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बारे में बताया कि पिछली लोकसभा चुनाव यात्रा के दौरान महागठबंधन ने जिन 10 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरा, उनमें से सात सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भी महागठबंधन बिहार में एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और राहुल गांधी की यात्रा ऐतिहासिक होगी। प्रेस वार्ता महागठबंधन की ओर से जिला अतिथि गृह में आयोजित की गई थी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed