{"_id":"6832b214ce0df5ceb702fe02","slug":"bihar-son-dies-from-electric-shock-six-hours-after-mothers-natural-death-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मां की प्राकृतिक मृत्यु के बाद छह घंटे में बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत, शौच के लिए गया था अधेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मां की प्राकृतिक मृत्यु के बाद छह घंटे में बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत, शौच के लिए गया था अधेड़
Sun, 25 May 2025 12:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 25 May 2025 12:45 PM IST
सार
नालंदा जिले के सैदपुर गांव (एकंगरसराय थाना क्षेत्र) में एक ही परिवार पर भारी दुख आ गया। सिर्फ 6 घंटे के अंदर मां और बेटे दोनों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक फैल गया है। मरने वालों में 80 साल की मुन्ना देवी और उनके 42 साल के बेटे जन्मजेय कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा जिले के सैदपुर गांव (एकंगरसराय थाना क्षेत्र) में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सिर्फ 6 घंटे के अंदर मां और बेटे की मौत हो गई, जिससे गांव में मातम छा गया है। मृतकों में 80 साल की मुन्ना देवी और उनके 42 साल के बेटे जन्मजेय कुमार शामिल हैं। परिवार में पहले मां मुन्ना देवी की शनिवार और रविवार की रात अचानक मौत हो गई थी। घर वाले उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे कि सुबह एक और दुखद घटना हो गई।
मृतक के भाई संजय कुमार ने बताया कि जन्मजेय अहले सुबह शौच के लिए गांव के तालाब के पास गया था। वहां बोरिंग के लिए बिजली की तार बिछी हुई थी, जो खुले में पड़ी थी। उसी तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसे देखा तो तुरंत इलाज के लिए एकंगरसराय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव और परिवार में गहरा शोक है। मां बेटे की मौत के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया है। जन्मजेय कुमार अपने चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। वे हलवाई का काम करते थे और उनके तीन बेटे हैं। अब गांव में एक साथ मां और बेटे के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, ममेरे भाई की मौत पर मां को ननिहाल पहुंचा कर लौट रहा था
विज्ञापन
एकंगरसराय थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि बोरिंग के पास करंट की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।