Bihar News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, ममेरे भाई की मौत पर मां को ननिहाल पहुंचा कर लौट रहा था
Begusrai Road Accident: युवक अपने ननिहाल से लौट रहा था। जीरो माइल एनएच 333बी पर तेज रफ्तार वाहन ने उसकी जान ले ली। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उक्त युवक के ममेरे भाई की मौत हो गई थी, वह अपने ननिहाल से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि युवक मुंगेर के मुफसिल थाना अंतर्गत टिका रामपुर निवासी अर्जुन साह का पुत्र रौशन कुमार (19) था। वह साहेबपुरकमाल थाना के मल्हीपुर में अपनी बाइक से ननिहाल गया था। ममेरा भाई के डेथ होने पर मां को छोड़ने ननिहाल गया था।
बताया जा रहा है कि छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। घटना को अंजाम देकर अज्ञात गाड़ी घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं एकतरफ उसके ममेरे भाई का दाह संस्कार होने के लिए बॉडी ननिहाल में रखा था। वहीं अब फुफेरे भाई की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।