{"_id":"6767d2f10d469bb7ea029d1d","slug":"bihar-sharif-news-body-of-a-young-man-found-in-a-rented-room-mystery-over-his-death-remains-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: किराए के कमरे में मुंह के बल मृत मिला युवक, मौत पर रहस्य बरकरार; पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: किराए के कमरे में मुंह के बल मृत मिला युवक, मौत पर रहस्य बरकरार; पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
Sun, 22 Dec 2024 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:21 PM IST
सार
Bihar Sharif News: बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहारशरीफ के नगर थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ले में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके किराए के कमरे में मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गोखुलपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी 22 वर्षीय आदित्य राज उर्फ अभिराज के रूप में हुई है। आदित्य पिछले दो वर्षों से बैगनाबाद में किराए पर रहकर पढ़ाई और बिजनेस कर रहा था।
विज्ञापन
बेड पर मुंह के बल मृत मिला युवक
मृतक के परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात आदित्य ने खाना खाया और सोने चला गया। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर जब दरवाजा खोला गया, तो आदित्य बेड पर मुंह के बल मृत पाया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने जताई अनभिज्ञता
घटना की सूचना पर मृतक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले 25 नवंबर को आदित्य की बहन की शादी हुई थी। परिवार अभी शादी के माहौल से बाहर भी नहीं आया था कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिजन हत्या के कारणों को लेकर अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
परिजनों ने की न्याय की मांग
आदित्य के अचानक हुए निधन से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन घटना को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के रहस्यमयी पहलुओं को सुलझाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।