{"_id":"67beddcc32e9cd475c021762","slug":"bihar-road-accident-young-man-returning-home-from-his-shop-in-nalanda-died-in-road-accident-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Road Accident: दुकान से घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, 20 दिन के अंदर घर में हुए तीन हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Road Accident: दुकान से घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, 20 दिन के अंदर घर में हुए तीन हादसे
Wed, 26 Feb 2025 02:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:54 PM IST
सार
Road Accident: दुकान से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के घर में 20 दिन के अंदर तीन हादसे हुए हैं।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साठोपुर के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मंगलवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपनगर के डुमरावां गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद के (30) वर्षीय पुत्र महर्षि देव वर्मा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के भाई धर्मदेव वर्मा ने बताया कि उन्हें मोबाइल के जरिए घटना की जानकारी प्राप्त हुई। इसके उपरांत पर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उनके भाई को रेफर कर दिया। इसके उपरांत वह निजी क्लीनिक ले गए, जहां एक ने भर्ती लेने से मना कर दिया। जबकि दूसरे निजी क्लीनिक तक ले जाते-जाते भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
देवीसराय मोड़ स्थित सोने चांदी की दुकान को बंद कर महर्षि देव वर्मा बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी बीच साठोपुर के समीप ट्रक ने कुचल दिया। इसके उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानान में जख्मी को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस बीच ट्रक चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
20 दिन में हुए 3 हादसे
मृतक महर्षि देव वर्मा के घर में 20 दिनों के अंदर तीन हादसे हो चुके हैं। 5 फरवरी को ज्वेलरी शॉप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिसमें 15 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ था। जबकि उसी दिन महर्षि देव वर्मा की भाभी की भी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।
क्या बोली पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। यातायात थाना अध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि ट्रक को जप्त करते हुए गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।