फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: RK Singh attacks NDA leaders over Prashant's allegations, says file defamation case or resign

Bihar: आरके सिंह ने PK के आरोपों पर अपनी ही पार्टी ने नेताओं को घेरा, कहा- मानहानी का केस करें या इस्तीफा दें

Tue, 23 Sep 2025 04:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 Sep 2025 04:12 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता आरके सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम से भी जवाब मांगा। साथ ही दो नेताओं को टिकट नहीं देने की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar: RK Singh attacks NDA leaders over Prashant's allegations, says file defamation case or resign
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा। कहा कि प्रशांत किशोर ने जिन पर आरोप लगाए हैं, वह साफ-साफ इसका जवाब दें या अपना इस्तीफ दे दें। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी पर संदेश देते हुए कहा कि वह प्रशांक किशोर की ओर से लगाए जवाब दें। क्योंकि आप जो भी आरोप लगे हैं, वह सिफ आपके खिलाफ नहीं है। बल्कि उससे पार्टी और सरकार की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए अगर इनके पास कोई सबूत है, तो सामने आएं या फिर मानहानि का मुकदमा करें। अगर नहीं कर सकते, तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। 

विज्ञापन


आरके सिंह ने अपनी पार्टी के आलाकमान को यह भी धमकी दी कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में आरा के विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह और बरहरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को फिर से टिकट मिला, तो वे इनके खिलाफ प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से साफ कहा है कि यह दोनों नेता लोकसभा चुनाव के दौरान मेरे खिलाफ काम कर रहे थे। अगर इन्हें टिकट मिला तो मैं उनके खिलाफ प्रचार करूंगा।
विज्ञापन


इधर, भाजपा नेता के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है। इससे पहले जनता दल यूनाईटेड के मुख्य प्रवक्ता ने अपनी पार्टी के नेता को घेरा था। उन्होंने प्रशांत किशोर के आरोपों के बाद अशोक चौधरी से इस मामले पर जवाब देने या अपना इस्तीफ देने की बात कही थी। कहा था कि सीएम नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किसी से समझौता नहीं कर सकते हैं। इसलिए जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, उनके सामने आकर इसका खंडन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चार दिन पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि अशोक चौधरी ने 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति खरीदी है। प्रशांत किशोर ने बड़ा आरोप लगाते हुए कि अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी की जब सगाई हुई, उसके बाद स्वर्गीय किशोर कुणाल के परिवार से जुड़े मानव वैभव विकास ट्रस्ट के माध्यम से करीब 200 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। इधर, मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर अनाप-शनाप बोल रहे हैं। मैंने मानहानी का नोटिस भेजा है, इसलिए बौखलाहट में हैं। 


इससे पहले प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की डिग्री पर ही सवाल उठा दिया था। कहा था कि सम्राट चौधरी तो मैट्रिक पास भी नहीं है। फिर उन्होंने कामराज यूनिवर्सिटी से स्नातक और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से डी. लिट्. की डिग्री कैसे ले ली? इसका जवाब सम्राट चौधरी को खुद देना चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा सम्राट चौधरी के मैट्रिक फेल होने की बात मैं नहीं बल्कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सुप्रीम कोर्ट में कही है और सम्राट चौधरी ने 2010 में इस बात को स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed