फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Refresher course started for physical education lecturers in Bihar Sports University, know everything

Bihar: बिहार खेल विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं के लिए रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत, जानें सबकुछ

Mon, 19 May 2025 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 May 2025 06:25 PM IST
सार

Bihar: कुलपति शिशिर सिन्हा ने कहा कि खेल जगत में लगातार नई तकनीकों का समावेश हो रहा है। ऐसे में यह रिफ्रेशर कोर्स शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को न केवल आधुनिक ज्ञान से अपडेट करेगा, बल्कि शोध और नवाचार की दिशा में भी उन्हें प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
Bihar: Refresher course started for physical education lecturers in Bihar Sports University, know everything
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार खेल विश्वविद्यालय (राजगीर) और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) पटना के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत शारीरिक शिक्षा विषय के व्याख्याताओं के लिए एक सप्ताह का आवासीय एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स आज से शुरू हो गया। इस कोर्स की शुरुआत सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम के साथ हुई।

विज्ञापन

इस रिफ्रेशर कोर्स के दौरान देशभर से आमंत्रित विशेषज्ञ और विजिटिंग फैकल्टी शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान से जुड़ी नवीनतम जानकारी, शोध और नवाचारों पर प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दिया जाएगा। रिफ्रेशर कोर्स में अधिकतम 50 प्रतिभागियों को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की 3 मई 2025 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक-सह-डीन श्री निशिकान्त तिवारी को इस रिफ्रेशर कोर्स का पाठ्यक्रम निदेशक नियुक्त किया गया है। यह प्रशिक्षण सोमवार से शनिवार तक चलेगा और कोर्स के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिफ्रेशर कोर्स के उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा, सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी, कुलसचिव रजनी कांत, सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक-सह-डीन निशिकान्त तिवारी और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सैयद मोहम्मद अयूब उपस्थित थे।

इस अवसर पर कुलपति शिशिर सिन्हा ने कहा कि खेल जगत में लगातार नई तकनीकों का समावेश हो रहा है। ऐसे में यह रिफ्रेशर कोर्स शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को न केवल आधुनिक ज्ञान से अपडेट करेगा, बल्कि शोध और नवाचार की दिशा में भी उन्हें प्रेरित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ती है और विद्यार्थियों को भी बेहतर मार्गदर्शन मिल पाता है।



पढ़ें: बेटे को बचाते हुए गंडक नदी में डूबा पिता, शादी का जश्न मातम में बदला; SDRF की टीम तलाश में जुटी

आज यानी 19 मई के प्रशिक्षण सत्र में तीन विशेषज्ञों ने अपना व्याख्यान दिया। सबसे पहले निशिकान्त तिवारी ने बिहार खेल विश्वविद्यालय के अधिनियम, प्रशासनिक संरचना, सांविधिक निकायों और बुनियादी ढांचे की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, सोनीपत के डीन प्रोफेसर योगेश चंद्र ठाकुर ने खेलों के ऐतिहासिक विकास पर अपनी प्रस्तुति दी। अंत में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. ललित शर्मा ने खेल मनोविज्ञान विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया। प्रथम दिन के सफल आयोजन से प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया और सभी ने आगामी सत्रों के प्रति अपनी उत्सुकता जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed