फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Prohibition Superintendent raided Maner and recovered 1093 liters of English liquor from the basement

Bihar News: मद्य निषेध अधीक्षक ने मनेर में की छापेमारी, तहखाने से 1093 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद; एक गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 05:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Jun 2025 05:44 PM IST
सार

Bihar: छापेमारी के दौरान टीम ने बिल्डिंग के कमरों के नीचे बने अंडरग्राउंड तहखाने से 1093 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब विभिन्न नामी कंपनियों की है, जिसे अवैध रूप से स्टॉक कर रखा गया था।

विज्ञापन
Bihar: Prohibition Superintendent raided Maner and recovered 1093 liters of English liquor from the basement
पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बिहार में अवैध शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तहखाने से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनेर के महादेव स्थान स्थित एनएच-30 किनारे एक बड़े सीबीएसई स्कूल के सामने एक बिल्डिंग में शराब के अवैध भंडारण की गुप्त सूचना मद्य निषेध विभाग को मिली थी। इसके आधार पर विभाग के अधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने छापेमारी की।

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान टीम ने बिल्डिंग के कमरों के नीचे बने अंडरग्राउंड तहखाने से 1093 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब विभिन्न नामी कंपनियों की है, जिसे अवैध रूप से स्टॉक कर रखा गया था। इस दौरान टीम ने एक आरोपी शंकर कुमार गुप्ता को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी डब्लू गुप्ता फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पटना में बनेगा एक और विश्वस्तरीय इंडोर स्टेडियम, 22 करोड़ की लागत से होगा निर्माण; मिलेगी ये सुविधाएं

डब्लू गुप्ता, महादेव स्थान के सतेंद्र नगर का निवासी है और उस पर पहले भी मनेर थाने में कई शराब से जुड़े मामले दर्ज हैं। छापेमारी के बाद जब्त शराब को एक पिकअप वैन पर लादकर विभाग अपने साथ ले गया। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए बाद में स्थानीय पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।

मद्य निषेध अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा, “मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।” अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि शराब माफिया डब्लू गुप्ता के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed