फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Politics Chairs remained vacant in RJD MLA friendship feast in Sasaram of Rohtas JDU took a jibe

Bihar Politics: रोहतास के सासाराम में राजद विधायक के मैत्री भोज में खाली रहीं कुर्सियां, जदयू ने कसा तंज

Wed, 01 Jan 2025 07:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 07:01 PM IST
सार

बिहार में रोहतास जिले के सासाराम में राजद विधायक के मैत्री भोज में कुर्सियां खाली रहीं। वहीं, जदयू ने इसको लेकर तंज कसा है।

विज्ञापन
Bihar Politics Chairs remained vacant in RJD MLA friendship feast in Sasaram of Rohtas JDU took a jibe
खाली कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम विधानसभा से राजद विधायक राजेश गुप्ता द्वारा नव वर्ष पर विधानसभा की जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए मैत्री भोज का आयोजन किया गया था। इसमें ज्यादातर कुर्सियां खाली दिखाई दी, जिसको लेकर जदयू रोहतास के प्रवक्ता अलख निरंजन ने राजद विधायक के मैत्री भोज पर चुटकी ली और कहा कि राजद विधायक राजेश गुप्ता को चार साल में जनता की याद नहीं आई।अब चुनावी साल में वोट की राजनीति के लिए नव वर्ष के बहाने मैत्री भोज का आयोजन कर रहे हैं। जो सासाराम विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


सासाराम राजद विधायक राजेश गुप्ता ने चुनाव जीतने के बाद एक बार भी क्षेत्र की जनता को कभी चार साल में जनता के लिए कोई मैत्री भोज हो या कोई पर्व पर आयोजन नहीं किया था। अब चुनावी वर्ष में राजद विधायक राजेश गुप्ता को अपने क्षेत्र के जनता का याद आना कहीं न कहीं चुनावी फायदे के लिए इस तरह का आयोजन किया गया है। अब देखना होगा कि राजद विधायक को इस नव वर्ष में मैत्री भोज से कितना जनता को अपनी तरफ लुभा पाते हैं।
विज्ञापन


वहीं, राजद विधायक के मैत्री भोज में काफी कुर्सियां खाली नजर आईं। चार साल में जनता की याद नहीं आई, जब चुनावी वर्ष आ गया तो जनता के वोट पाने के लिए जनता को मैत्री भोज के बहाने झांसा देने में लगे हैं। जनता इनके झांसे में नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी। वहीं, राजद जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने बच बचाते हुए कहा कि हम तो अपना काम कर रहे हैं। अब जनता हमारे ऊपर कितना भरोसा करती है, यह आने वाले विधानसभा चुनाव में पता चल जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि राजद विधायक राजेश गुप्ता द्वारा नव वर्ष पर मैत्री भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया था। नव वर्ष के कारण कुछ लोग नहीं आये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed