फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Police: On the occasion of Navratri, Bihar Police is showing its 'women power', released six videos

Bihar Police: नवरात्रि के मौके पर अपनी 'महिला शक्ति' को दिखा रही बिहार पुलिस, जारी किए छह वीडियो

Tue, 08 Oct 2024 06:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 08 Oct 2024 06:16 PM IST
सार

Bihar Police Mahila Shakti: बिहार पुलिस द्वारा जारी किए गए इन वीडियो पर लोगों की तारीफें मिल रही हैं। खासकर नवरात्र के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की शक्ति और सेवा को दिखाकर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है।
 

विज्ञापन
Bihar Police: On the occasion of Navratri, Bihar Police is showing its 'women power', released six videos
बिहार पुलिस में महिला शक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस ने इस नवरात्रि के मौके पर एक खास सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है ‘#WOSHAKTIHAI’। इस कैंपेन के जरिए पुलिस अपनी महिला कर्मियों की भूमिका को दुर्गा के नौ रूपों से जोड़कर प्रस्तुत कर रही है। बिहार पुलिस का यह प्रयास समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी सुरक्षा तैयारियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती भागीदारी
बिहार पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। इसी को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने ATS, Traffic Police, GRP, STF, SDRF और ERSS जैसी इकाइयों में काम कर रही महिला कर्मियों को इस कैंपेन के तहत लोगों के सामने प्रस्तुत किया है।



इन वीडियो के जरिए दिखाया जा रहा है कि किस तरह ये महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कुशलता से काम कर रही हैं। चाहे वह आतंकी विरोधी अभियान हो, यातायात व्यवस्था हो या आपातकालीन सेवाएं प्रदान करना हो।


 
सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान
बिहार पुलिस ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया को जागरूकता फैलाने का एक प्रमुख साधन बनाया है। ट्रैफिक नियमों, साइबर अपराधों और त्योहारों के दौरान सुरक्षा उपायों को लेकर जनता को सतर्क करने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर के एसपी विशाल शर्मा ने एक वीडियो शेयर करते हुए महिला कर्मियों की बहादुरी को सराहा और उन्हें नारी शक्ति का प्रतीक बताया।


 
लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया
बिहार पुलिस द्वारा जारी किए गए इन वीडियो पर लोगों की तारीफें मिल रही हैं। खासकर नवरात्र के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की शक्ति और सेवा को दिखाकर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है।



लोगों का कहना है कि इस तरह की सकारात्मक कहानियों से समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। अब तक दुर्गा के छह रूपों को दिखाया गया है और लोग बाकी वीडियो का भी इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed