फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Police lathicharged revenue and land department employees RJD party suported agitators

Bihar : राजस्व एवं भूमि विभाग के कर्मियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज; राजद ने कहा- वोट की चोट से लेंगे बदला

Wed, 10 Sep 2025 06:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 10 Sep 2025 06:46 PM IST
सार

Bihar : 16 अगस्त से लगातार आंदोलन जारी था। इस दौरान विभाग ने नौकरी से निकाल दिया, फिर भी  आस थी कि शायद सरकार एक दिन उनकी बात को सुनेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आज आंदोलनकारी भाजपा कार्यालय पहुंचे, तभी अचानक लाठियां बरसने लगी।

विज्ञापन
Bihar : Police lathicharged revenue and land department employees RJD party suported agitators
लाठीचार्ज में घायल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में आज आंदोलन कर रहे राजस्व एवं भूमि विभाग के कर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस घटना में कई कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लाठीचार्ज की यह घटना भाजपा के प्रदेश कार्यालय के सामने हुआ है। इस घटना को लोग शर्मनाक बता रहे हैं।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Aadhar Card : सुप्रीम निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने बिहार के वोटरों को 'आधार' का मौका दिया; फॉर्म 6 पर भी अपडेट
विज्ञापन


दरअसल अपनी मांगों को लेकर राजस्व एवं भूमि विभाग में संविदा पर बहाल करीब 9000 कर्मी अपनी मांगों को लेकर 16 अगस्त से गर्दनीबाग धरनास्थल पर धरना पर बैठे हैं। इस दौरान न तो सरकार का कोई अधिकारी और न ही विभागीय अधिकारी और मंत्री ही उनसे मिलने पहुंचे। किसी ने उनकी समस्या को जानने की कोशिश नहीं की। फिर अचानक विभाग ने उन्हें काम पर लौट आने का अल्टीमेटम दिया और फिर एक साथ लगभग 9000 कर्मियों के खिलाफ तुगलकी फरमान जारी करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। इसी के विरोध में कर्मियों ने आमरण अनशन करने की घोषणा की, लेकिन इसका भी असर बेअसर रहा। आंदोलन कर रहे राजस्व एवं भूमि विभाग के कर्मियों ने अपने वरीय अधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाये थे, लेकिन उनकी इस शिकायत को किसी ने नहीं सुना। अंत में थक-हारकर राजस्व एवं भूमि विभाग में संविदा पर बहाल कर्मी आज भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां पहुँचने पर वह भाजपा के नेता से बात करना चाहते थे, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके, लेकिन इसके विपरीत उनपर लाठीचार्ज कर दिया गया। इस घटना में कई कर्मी बहुत बुरी तरह से घायल हो गये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Pappu Yadav : सांसद पप्पू यादव की गालीबाजी ऐसी कि MLA भाई वीरेंद्र भी फेल; धमकी का ऑडियो वायरल

यह है राजस्व एवं भूमि विभाग के कर्मियों की मांग 
  • विशेष सर्वेक्षण की यथा विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो विशेष सर्वेक्षण अमीन विशेष सर्वेक्षण लिपिक की सेवा नियमिता 60 वर्ष किया जाय।
  • विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो विशेष सर्वेक्षण अमीन विशेष सर्वेक्षण लिपिक की क्रमशः सहायक अभियंता असैनिकद AE), कनीय अभियंता असैनिक (JE), उत्पवर्गीय लिपिक (UDC) के पद पर नियमित नियुक्ति में प्रतिवर्ष कार्य अनुभव हेतु 5 अंक की अधिमानता दिया जाय।
  • विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो विशेष सर्वेक्षण अमीन विशेष सर्वेक्षण लिपिक की क्रमशः सहायक अभियंता असैनिक्स् AE), कनीय अभियंता असैनिक (IE), निम्नवर्गीय उच्चवर्गीय लिपिक (UDC) के समतुल्य वरीयता के अनुसार वेतन प्रदान किया जाय।
  • सात जून 2022 एवं 21 जनवरी 2023 को संघ के गांगो पर निदेशक में अभिलेख एवं परिमाप बिहार, पटना और संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता-सह-बैठक में मांगी पर बनी सहमति के आलोक में आदेश निर्गत किया जाय।
  • सभी सर्वेक्षण कर्मियो को ESIC कार्ड उपलब्ध कनाया जाय साथ ही EPFO में सरकार के तरफ से अंशदान प्रदान किया जाय।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जारी किए 1263 करोड़ 95 लाख, जानिये किसके खाते में जा रहा कितना रुपया

सत्ता पक्ष को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत 
राजधानी पटना में आंदोलन कर रहे राजस्व एवं भूमि विभाग के कर्मियों पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करने पर राजद ने कड़ा एतराज जाहिर किया है। इस संबंध में राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि पटना में दिनदहाड़े हत्या हो जा रही है, 5 बजे सुबह में घर में घुसकर अपराधी गोली मार देते हैं, उन अपराधियों पर अंकुश लगा नहीं पाते हैं। पटना पुलिस अपनी मर्दानगी विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों पर दिखाते हैं। अभ्यर्थियों पर जिस तरह से लाठियां बरसाई गई हैं, इसको कीमत सत्ता पक्ष को चुकानी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed