Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-pawapuri-mahotsav-bhagwan-mahavir-nirvan-diwas-nalanda-news

पावापुरी महोत्सव का भव्य आगाज आज: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी करेंगे उद्घाटन; जानें क्या होगा खास

Sat, 07 Nov 2026 08:03 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 08:03 AM IST
सार

भगवान महावीर की निर्वाण स्थली पावापुरी में 2552वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार से दो दिवसीय राजकीय पावापुरी महोत्सव शुरू हो रहा है। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
bihar-pawapuri-mahotsav-bhagwan-mahavir-nirvan-diwas-nalanda-news
पावापुरी महोत्सव का आज से भव्य आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान महावीर की पावन निर्वाण स्थली पावापुरी में शनिवार से दो दिवसीय राजकीय पावापुरी महोत्सव का भव्य आगाज होने जा रहा है। 2552वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जिला और स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान के समीप स्थित मुख्य महोत्सव स्थल को आयोजन के लिए तैयार किया गया है। देश-विदेश से पहुंचे जैन श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में महोत्सव को लेकर खासा उत्साह है।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम और ग्रामीण विकास मंत्री करेंगे उद्घाटन

महोत्सव का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री और नालंदा जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर करेंगे। उद्घाटन समारोह में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान पार्षद रीना देवी, विधायक हरिनारायण सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जीतेन्द्र कुमार, कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, कौशल किशोर और रूस्तम रंजन भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नगर पंचायत पावापुरी के मुख्य पार्षद रविशंकर, बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के मंत्री पराग जैन और श्वेताम्बर तीर्थ भंडार के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पारसाल सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन

स्कूली बच्चों के बीच होंगी रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताएं

महोत्सव के पहले दिन शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) हेमचंद्र ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच और सामाजिक चेतना का विकास करना है। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए निर्णायक मंडल और नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोक गायिका देवी और नवीन जैन पंड्या की प्रस्तुति होगी खास

महोत्सव के पहले दिन शाम पांच बजे से मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें प्रख्यात लोक गायिका देवी अपनी लोक प्रस्तुतियों के जरिए बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक पेश करेंगी। वहीं, जाने-माने भजन गायक नवीन जैन पंड्या पारंपरिक जैन भजनों की प्रस्तुति देंगे।


उनके भजनों के माध्यम से भगवान महावीर के अहिंसा और करुणा के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। दो दिवसीय इस महोत्सव में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्थानीय प्रतिभाओं का संगम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed