फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Patna Police recovers 8 illegal weapons and Rs 26 lakh in cash under 'Operation Zakhira

Bihar: मतदान से पहले पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन 'जखीरा' के तहत 8 अवैध हथियार और 26 लाख नकद किए बरामद

Wed, 05 Nov 2025 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 05 Nov 2025 05:13 PM IST
सार

Bihar News: सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस की ओर से “ऑपरेशन जखीरा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों में टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Patna Police recovers 8 illegal weapons and Rs 26 lakh in cash under 'Operation Zakhira
हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने “ऑपरेशन जखीरा” के तहत पश्चिमी इलाके में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ अवैध हथियार, 33 जिंदा कारतूस और 26 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों के तार कई आपराधिक मामलों से जुड़े हैं और ये लोग 6 नवंबर को होने वाले मतदान को प्रभावित करने की कोशिश में थे।

विज्ञापन

सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस की ओर से “ऑपरेशन जखीरा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों में टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

इसी क्रम में मंगलवार की रात पुलिस ने दानापुर इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर सिद्धार्थ कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थ किसी व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहा था और उसका नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'दिल्ली की 10 और बिहार की 20...अब 30 साल का हिसाब लेना जरूरी', नवादा में बोले अखिलेश यादव

इसके अलावा बिहटा से बृज कुमार, ललन मोहन राय और इंद्रजीत कुमार, जबकि रूपसपुर से मनोज रजक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन सभी के पास से कुल 26 लाख रुपये नकद, देसी कट्टे, पिस्टल, राइफल, दुनाली बंदूक और विभिन्न बोर के 33 कारतूस बरामद किए हैं।

सिटी एसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान आम मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के लिए प्रशासन की यह प्राथमिकता है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोका जाए। इसी उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed