फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Patna Division-level school sports competition from October 6 to 10.

बिहार: पटना प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 6 से 10 अक्टूबर तक, छह जिलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Mon, 05 Oct 2026 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Oct 2026 05:27 PM IST
सार

पटना प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 6 से 10 अक्टूबर तक होगी। पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर के खिलाड़ी 25 खेल विधाओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताएं पटना और राजगीर में आयोजित होंगी।

 

विज्ञापन
Bihar: Patna Division-level school sports competition from October 6 to 10.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना प्रमंडल स्तरीय (अंतर्जिला) विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 6 से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना की ओर से वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिताएं पटना के विभिन्न खेल मैदानों के साथ राज्य खेल अकादमी, राजगीर में भी होंगी।

विज्ञापन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में होगा। प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल के पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों की चयनित विद्यालयी टीमें हिस्सा लेंगी। बालक और बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी कुल 25 खेल विधाओं में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन

पटना प्रमंडल के उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा आनंदी कुमार ने बताया कि खेल विधावार विस्तृत कार्यक्रम सभी संबंधित जिला खेल पदाधिकारी और उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा को उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें खेल विधा, आयु वर्ग, प्रतियोगिता की तिथि और आयोजन स्थल का विवरण दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी संबंधित जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी चयनित टीमों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर प्रतियोगिता स्थल पर भेजना सुनिश्चित करें और प्रतियोगिता से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। सभी आयोजन स्थलों पर मेडिकल एवं स्वास्थ्य सुरक्षा, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए योग्यता प्रमाण-पत्र पूरी तरह भरा हुआ और संबंधित जिला खेल पदाधिकारी या उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा से अभिप्रमाणित होना अनिवार्य है। इसके अलावा वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र की प्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, पिछले वर्ष उत्तीर्ण कक्षा के अंक प्रमाण-पत्र की छायाप्रति और मूल आधार कार्ड अथवा विद्यालय परिचय-पत्र साथ लाना होगा।

चार से कम टीम या प्रतिभागी होने पर प्रतियोगिता स्थगित
आनंदी कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताएं निर्धारित स्पर्धा, भार वर्ग और आयु वर्ग के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। टीम स्पर्धा में चार से कम टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में चार से कम प्रतिभागी होने पर संबंधित खेल विधा या स्पर्धा की प्रतियोगिता स्थगित की जाएगी। ऐसी स्थिति में चयन ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

एथलेटिक्स में अधिकतम तीन स्पर्धाओं में हिस्सा
एथलेटिक्स में एक खिलाड़ी रिले स्पर्धा को छोड़कर अधिकतम तीन स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेगा। वहीं, एक जिले से किसी एक स्पर्धा में अधिकतम दो खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। खेल विधावार निर्धारित आयु वर्ग और संख्या के अनुसार ही जिलों से चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति होगी। सभी खिलाड़ियों को अपने संबंधित खेल की पोशाक और खेल किट में प्रतियोगिता में शामिल होना होगा।

टीम प्रभारी के नेतृत्व में आएंगे खिलाड़ी
प्रत्येक जिले के चयनित खिलाड़ी संबंधित जिला खेल पदाधिकारी या उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा द्वारा अधिकृत टीम प्रभारी के नेतृत्व में ही प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खिलाड़ियों को संबंधित प्रतियोगिता स्थल पर सुबह 8 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागी उसी दिन अपने जिले वापस लौटेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास की व्यवस्था नहीं की जाएगी। वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिभागियों को केवल दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों को नियमानुसार निर्धारित यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिता के दौरान मूल आधार कार्ड या विद्यालय परिचय-पत्र साथ रखना अनिवार्य किया गया है। प्रतियोगिता से संबंधित विशेष जानकारी के लिए कल्याणी देवी (कार्यालय लिपिक) के मोबाइल नंबर 9097337762, रागिनी रानी के 8252728128 और दीपक कुमार के 8809942046 पर संपर्क किया जा सकता है।

खेलवार कार्यक्रम

खेल विधा तिथि आयोजन स्थल
एथलेटिक्स (बालक/बालिका) 6 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग
खो-खो (बालक) 8 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
खो-खो (बालिका) 9 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
शतरंज (बालक) 6 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
शतरंज (बालिका) 7 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
वॉलीबॉल (बालक) 6 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
वॉलीबॉल (बालिका) 7 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
कबड्डी (बालक) 6 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
कबड्डी (बालिका) 7 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
क्रिकेट चयन ट्रायल अंडर-14 8 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
क्रिकेट चयन ट्रायल अंडर-17 9 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
क्रिकेट चयन ट्रायल अंडर-19 10 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
फुटबॉल (बालक) 7 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
फुटबॉल (बालिका) 8 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
टेबल टेनिस (बालक) 6 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
टेबल टेनिस (बालिका) 7 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
तीरंदाजी (बालक) 6 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
तीरंदाजी (बालिका) 7 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
सेपकटाकरा (बालक/बालिका) 7 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
साइक्लिंग (बालक/बालिका) 10 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
कुश्ती फ्री स्टाइल (बालक) 6 अक्टूबर खेल भवन, राजेंद्र नगर
कुश्ती ग्रीको रोमन (बालक) 6 अक्टूबर खेल भवन, राजेंद्र नगर
भारोत्तोलन (बालक/बालिका) 6 अक्टूबर खेल भवन, राजेंद्र नगर
योग (बालक/बालिका) 7 अक्टूबर खेल भवन, राजेंद्र नगर
कराटे (बालक) 13 अक्टूबर खेल भवन, राजेंद्र नगर
कराटे (बालिका) 14 अक्टूबर खेल भवन, राजेंद्र नगर
बॉक्सिंग (बालक/बालिका) 6 अक्टूबर खेल भवन, राजेंद्र नगर
तलवारबाजी (बालक/बालिका) 10 अक्टूबर खेल भवन, राजेंद्र नगर
बैडमिंटन (बालक) 6 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
बैडमिंटन (बालिका) 7 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
ताइक्वांडो (बालक) 6 अक्टूबर साई प्रशिक्षण केंद्र, मोइनुल हक स्टेडियम
ताइक्वांडो (बालिका) 7 अक्टूबर साई प्रशिक्षण केंद्र, मोइनुल हक स्टेडियम
वुशू (बालक) 8 अक्टूबर साई प्रशिक्षण केंद्र, मोइनुल हक स्टेडियम
वुशू (बालिका) 9 अक्टूबर साई प्रशिक्षण केंद्र, मोइनुल हक स्टेडियम
हॉकी (बालक) 6 अक्टूबर राज्य खेल अकादमी, राजगीर
हॉकी (बालिका) 7 अक्टूबर राज्य खेल अकादमी, राजगीर
बास्केटबॉल (बालक) 8 अक्टूबर राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर के पीछे स्थित कोर्ट
बास्केटबॉल (बालिका) 9 अक्टूबर राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर के पीछे स्थित कोर्ट
तैराकी (बालक/बालिका) 10 अक्टूबर चंद्रगुप्त जल विहार, मोइनुल हक स्टेडियम
हैंडबॉल (बालक) 6 अक्टूबर राज्य खेल अकादमी, राजगीर
हैंडबॉल (बालिका) 7 अक्टूबर राज्य खेल अकादमी, राजगीर
रग्बी (बालक/बालिका) 9 अक्टूबर पाटलिपुत्र खेल परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed