फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Crime News Murder Over Love Affair Daughter-in-law and Lover Arrested for Killing Father-in-law

Bihar Crime: बहू के अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुर की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश; दोनों गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 01:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Apr 2025 01:50 PM IST
सार

Bihar: बताया गया कि कुछ ही दिनों में बंदोबस्ती शिविर लगने वाला था, जिसमें मृतक अपनी जमीन की रजिस्ट्री बेटी के नाम कराने वाले थे। इसी बात से नाराज होकर बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रच डाली।

विज्ञापन
Bihar Crime News Murder Over Love Affair Daughter-in-law and Lover Arrested for Killing Father-in-law
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज के पौआखाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने ससुर की हत्या के आरोप में बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने प्रेस वार्ता कर इस वारदात का खुलासा किया।

विज्ञापन

बताया गया कि बीते 26 अप्रैल की सुबह बुजुर्ग का शव पौआखाली थाना क्षेत्र के एक मकई के खेत से बरामद हुआ था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि उनकी हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है। एसपी सागर कुमार ने बताया कि मृतक की बहू का एक युवक से अवैध संबंध थे। मृतक ने कई बार बहू को इस रिश्ते से दूर रहने की चेतावनी दी थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर बहू ने संबंध नहीं तोड़े तो वह अपनी सारी जमीन अपनी बेटी के नाम कर देंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: डीपीओ की स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, चार बच्चे समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल    

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि कुछ ही दिनों में बंदोबस्ती शिविर लगने वाला था, जिसमें मृतक अपनी जमीन की रजिस्ट्री बेटी के नाम कराने वाले थे। इसी बात से नाराज होकर बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रच डाली। पुलिस के अनुसार, प्रेमी चांद ने मृतक को अपनी दुकान पर बुलाकर पहले शराब पिलाई, फिर उन्हें मकई के खेत में ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून से सना हथियार और मृतक की लुंगी बरामद कर ली है।

जांच में यह भी सामने आया कि चांद टीन और स्टील की दुकान चलाता है। आरोपी बहू का बेटा उसकी दुकान पर मजदूरी करता था और इसी दौरान उसका वहां आना-जाना होने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और संबंध बन गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed