फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Notorious Naxalite Ramanand Bind absconding for years arrested, had demanded extortion of lakhs in 2019

Bihar News: वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली रामानंद बिंद गिरफ्तार, 2019 में मांगी थी लाखों की रंगदारी

Fri, 08 Aug 2025 03:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 08 Aug 2025 03:13 PM IST
सार

Patna News: पटना एसटीएफ ने वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली रामानंद बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। उसने 2019 में सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालकर लाखों की रंगदारी मांगी थी, जिस मामले में ये चौथी गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन
Bihar: Notorious Naxalite Ramanand Bind absconding for years arrested, had demanded extortion of lakhs in 2019
पटना एसटीएफ की गिरफ्त में वांछित नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत खीरीमोर थाना क्षेत्र के 2019 के एक पुराने नक्सली मामले में फरार चल रहे कुख्यात नक्सली रामानंद बिंद को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। पटना एसटीएफ और खीरीमोर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गया जिले से रामानंद बिंद को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी मांगने और मशीनरी को कब्जे में लेने के मामले से जुड़ी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंगा में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ के पानी में पटना की छह ग्राम पंचायतें डूबीं, नाव ही बनी सहारा
विज्ञापन

 
2019 का मामला, जेसीबी को किया था कब्जे में
पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के मुताबिक, वर्ष 2019 में खीरीमोर थाना क्षेत्र के आपको बिहार गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान नक्सली संगठन के सदस्यों ने कंपनी की जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया था। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक विवेक सिंह से पर्चा चिपका कर लाखों रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। घटना के बाद मालिक ने थाने में नक्सली संगठन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले तीन गिरफ्तारियां, चौथा आरोपी अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
इस मामले में पुलिस पहले ही तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि चौथा आरोपी रामानंद बिंद लंबे समय से फरार चल रहा था। खीरीमोर थाना में उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं और वह सभी में वांछित था।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पूर्व डीलर के पुत्र की गोली मारकर की हत्या; वारदात से लोगों में दहशत
 
पुलिस अब गिरफ्तार नक्सली के आपराधिक इतिहास की गहन छानबीन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उसकी गतिविधियों और नक्सली संगठन में उसकी भूमिका को लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी, ताकि संगठन के नेटवर्क को कमजोर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed