फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Youth murdered in broad daylight in Patna City, shot by criminals.

Bihar News : पटना सिटी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, इस पॉश इलाके में अपराधियों ने मारी गोली

Mon, 06 Nov 2023 03:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 Nov 2023 03:15 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि हत्या किसने और किस कारण से की इसकी जांच की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अपराधियों की पहचान की जा रही है जल्द ही पुलिस अपराधियों को पकड़ लेगी।

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in broad daylight in Patna City, shot by criminals.
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के अगम कुआं थाना क्षेत्र के अमरनाथ मंदिर के पीछे अपराधियों ने सोमवार की दोपहर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर ही उस व्यक्ति की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से आराम से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। लोगों ने इसकी सूचना अगमकुआं थाने को दी। सूचना मिलने के बाद अगम कुआं थाना सहित पटना सिटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जमीन का विवाद चल रहा था
पटना सिटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को कंगाल ने में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि नालंदा निवासी सूरज कुमार का पटना के अगम कुआं थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


फरार हो गए अपराधी
बताया जा रहा है कि सूरज इसी मामले को लेकर सोमवार को उस युवक से मुलाकात करने गए थे। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई थी एक ने सूरज पर ताबड़तोड़ कई गोली चला दी। इस हादसे में सूरज की घटना स्तर पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अगमकुआं थाने को दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद अगम कुआं थाना प्रभारी और पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मामला की जानकारी देते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी एस शरण ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को पुलिस खंगाल में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed