फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Young man dies after being hit by an unknown vehicle news in hindi

Bihar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा; परिजन बेसुध

Wed, 19 Nov 2025 07:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Nov 2025 07:51 PM IST
सार

Bihar: दुर्गावती थाना पुलिस ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News: Young man dies after being hit by an unknown vehicle news in hindi
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित कलहनुआ मोड़ के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी, हरिजन बस्ती निवासी रामदयाल राम के पुत्र अक्षय राम (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अक्षय शादी समारोह से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


पढे़ं:  नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने दावा पेश किया; कल 10वीं बार शपथ लेंगे, पीएम भी रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गावती थाना पुलिस ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed