{"_id":"68df7ee5a4f918194d057937","slug":"bihar-news-young-man-died-a-painful-death-while-returning-home-after-visiting-a-fair-patna-news-c-1-1-noi1443-3475830-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident: मेला घूमकर वापस घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident: मेला घूमकर वापस घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Fri, 03 Oct 2025 02:54 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:54 PM IST
सार
Bihar Road Accident: रुदल कुमार ने बताया कि मंजीत उड़ीसा में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दुर्गा पूजा के मौके पर वह अपने घर आया हुआ था। गुरुवार की रात दुर्गा पूजा घूमने के बाद वह बाइक से अपने घर वापस लौट रह था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर जिले में सड़क हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के दौलतपुर गांव के समीप गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
मृत युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के राम शहर गांव के निवासी देव लाल महतो के 21 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार है। मृतक के चचेरे भाई रुदल कुमार ने बताया कि मंजीत उड़ीसा में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दुर्गा पूजा के मौके पर वह अपने घर आया हुआ था। गुरुवार की रात दुर्गा पूजा घूमने के बाद वह बाइक से अपने घर वापस लौट रह था। इसी दौरान दौलतपुर गांव के समीप उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई।
पढ़ें: छपरा में निकली माता वैष्णो देवी की डोली यात्रा, गुफा से बाहर निकलकर माता वैष्णो करती हैं नगर भ्रमण
विज्ञापन
वहीं जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार बुरी तरह सड़क पर गिर गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया।