फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Woman died under suspicious circumstances in Maker, Chhapra, sensation spreads in village

Bihar News: घर से मोबाइल लेकर निकली महिला... पर लौटी नहीं, संदिग्ध स्थिति में मिला शव; मौत से फैली सनसनी

Fri, 15 Nov 2024 06:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 15 Nov 2024 06:08 PM IST
सार

Chhapra News: पुलिस ने कहा कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से घटना की तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News: Woman died under suspicious circumstances in Maker, Chhapra, sensation spreads in village
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा जिले के मकेर थानाक्षेत्र अंतर्गत दादनपुर गांव में 45 वर्षीय महिला का शव बांसवाड़ी में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान डीही गांव निवासी अशोक राय की पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात मालती देवी दूध गर्म कर रही थीं। उसी दौरान उन्होंने अपनी बेटी को बताया कि वह शौच के लिए जा रही हैं और मोबाइल लेकर घर से बाहर निकल गईं। कई घंटे बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटीं, तो परिवार ने उनकी खोजबीन शुरू की।  जब मोबाइल पर संपर्क किया गया, तो वह बंद आ रहा था। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव की बांसवाड़ी में संदिग्ध स्थिति में पाया गया। 
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही मकेर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को घेरा और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर तहकीकात की और सबूत जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा के सदर अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतका के पति अशोक राय ने बताया कि उनकी पत्नी घर से मोबाइल लेकर बाहर निकली थीं, लेकिन कई घंटों तक वापस नहीं लौटीं। मोबाइल बंद होने और कोई सुराग न मिलने के कारण परिवार चिंतित हो गया था।  घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कुछ इसे हत्या का मामला मान रहे हैं, जबकि पुलिस ने अभी तक मौत के कारण पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। 

 
पुलिस ने कहा कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से घटना की तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed