फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Grandfather and granddaughter shot while sleeping outside the house, condition critical

Bihar news: दरवाजे पर सो रहे दादा व पोती को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

Sat, 31 May 2025 03:13 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 03:13 PM IST
सार

बक्सर जिले के नैनीजोर ओपी क्षेत्र के बड़की नैनीजोर गांव के वार्ड नंबर 9 में गुरुवार की देर रात एक बुजुर्ग और उसकी पोती को अपराधियों ने गोली मार दी। दोनों अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे। गोली लगने से 65 साल के चतुर यादव और उनकी 2 साल की पोती चांदनी कुमारी बुरी तरह घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Grandfather and granddaughter shot while sleeping outside the house, condition critical
फोटो घायल दादा व पोती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के नैनीजोर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़की नैनीजोर गांव के वार्ड नंबर 9 में गुरुवार देर रात अपराधियों ने एक बुजुर्ग और उसकी पोती को गोली मार दी। दोनों घर के दरवाजे पर सोए हुए थे। गोली लगने से 65 वर्षीय चतुर यादव और उनकी 2 साल की पोती चांदनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को पहले रघुनाथपुर पीएचसी पहुंचाया, फिर हालत नाजुक देख बक्सर सदर अस्पताल और उसके बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठाकर हमला

घायल चतुर यादव ने बताया कि वह अपनी पोती के साथ बाहर सो रहे थे, तभी किसी ने अंधेरे का फायदा उठाकर गोली चला दी। चतुर यादव की पीठ में गोली लगी जो पेट से निकल गई, जबकि चांदनी के कंधे के पीछे से गोली पेट होते हुए निकल गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग घटना के पीछे कारणों को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। नैनीजोर थाना प्रभारी फिरोज आलम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया गया। चतुर यादव के बयान के आधार पर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed